सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कई बार शो के मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ ऐसा कर बैठते है जिसकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। बीते कुछ हफ्तों पहले किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार शो में बतौर मुख्यातिथि आए थे। जिसके बाद उनके विवादित बयान से सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि उनसे कंटस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद से कई महान गायकों के विवादित बयान आए थे और अपनी राय रखी थी। इस मामले पर सोनू निगम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब एक बार फिर सोनू ने अपनी बात सामने रखी है।
सोनू निगम का कहना है कि रियलिटी शोज के जजों को कंटेस्टेंट की खुलकर तारीफ करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ गायकों को गुमराह करेगा। 'सा रे गा मा' और 'इंडियन आइडल' जैसे शोज में जज रह चुके सोनू ने कहा कि अगर जजों से कंटेस्टेंट को हमेशा तारीफ मिलेगी तो वे अपने टैलेंट का सम्मान करना बंद कर देंगे।
2 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'जज के रूप में हम यहां कंटेस्टेंट्स को कुछ सिखाने के लिए बैठे हैं। हमें उन्हें ईमानदारी से फीडबैक देना चाहिए। हमेशा प्रशंसा करने से उनका फायदा नहीं होने वाला है। हमेशा वाह-वाह करोगे तो कैसे होगा। हम यहां बच्चों को बिगाड़ने के लिए नहीं हैं। अगर हम प्रतिभागियों की लगातार तारीफ ही करेंगे तो वे भी नहीं समझेंगे कि कब वे अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और कब नहीं।'
3 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू ने आगे कहा, 'स्टेज पर गलतियां करना बहुत आम बात है। आप सबकुछ परफेक्ट नहीं कर सकते। थोड़ी गलतियां हैं तो भी चलेगा। ये गलतियां शो को इंट्रेस्टिंग बनाती हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स बचपन से टैलंटेड होते हैं, कुछ कड़ी मेहनत करके सीखते हैं। कुछ जल्दी ही सफलता पा जाते हैं तो कुछ बाद में चमकते हैं।'
4 of 5
सोनू निगम
- फोटो : Instagram
सोनू का कहना है कि वह सभी रियलिटी शोज को 'हां' नहीं बोलते हैं। इसकी वजह उनका ओल्ड स्कूल होना नहीं बल्कि राइट स्कूल में विश्वास करना है। बता दें, 'इंडियन आइडल 12' तब से विवादों में है जब इस पर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्होंने शो इंजॉय नहीं किया और उनसे कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था।
5 of 5
आदित्य नारायण, अमित कुमार, सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
जिसपर सोनू निगम का कहना था कि 'इसमें अमित कुमार ने ना कुछ गलत कहा ना ही इंडियन आइडल ने, लेकिन जो लोग इस विवाद को बार बार बढ़ा रहें वो गलत हैं। ऐसी बातें कहीं गईं कि अमित कुमार जी भड़क गए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वो इस पर भड़के नहीं थे उन्होंने सिर्फ एक बात कही थी कि उन्हें कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया और उन्हें एपिसोड कुछ खास पसंद नहीं आया था। हर कोई किशोर कुमार नहीं बन सकता। किशोर कुमार तो कोई ही नहीं बन सकता, पर हर कोई उनके गाने के साथ इंसाफ नहीं कर सकता।'