{"_id":"60c1edb68ebc3e79190847ad","slug":"indian-idol-controversy-has-been-blown-out-of-proportion-says-abhijeet-bhattacharya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल: 'कोई विवाद था ही नहीं, सिर्फ बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया', अभिजीत भट्टाचार्य का बड़ा बयान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल: 'कोई विवाद था ही नहीं, सिर्फ बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया', अभिजीत भट्टाचार्य का बड़ा बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 10 Jun 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमित कुमार विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य का बयान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में अंजलि गायकवाड़ के एलिमिनेट हो जाने पर भी एक नया विवाद पैदा हो गया था। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। बीते दिनों किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने बाहर जाने के बाद शो की जमकर आलोचना की थी और कहा था कि उनसे सभी प्रतिभागियों की जबरदस्ती तारीफ करने के लिए कहा गया था। इसपर शो के होस्ट आदित्य नारायण शो के बचाव में खड़े हो गए थे। बस फिर क्या था इसके बाद लगातार बयानबाजी चल रही है। अभिजीत सावंत ने भी शो के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। सुनिधि चौहान ने भी ऐसे ही कई खुलासे किए थे कि कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करने के लिए कहा जाता है। सोनू निगम ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए थे और अपनी राय रखी थी। उसके बाद कुमार सानू भी शो का समर्थन करने वालों में शामिल हो गए। इसी बीच प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का बयान भी सामने आया है।
क्या कहा अभिजीत भट्टाचार्य ने ?
अभिजीत भट्टाचार्य का कहना है कि यह कोई विवाद था ही नहीं। सिर्फ बात का बतंगड़ बताया गया था। जो सुनने को मिला उसे सच मान लिया गया, किसी ने मामले की तह तक जाने की कोशिश ही नहीं की।
2 of 5
इंडियन आइडल 12 में अभिजीत भट्टाचार्य और उदित नारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले हफ्ते इंडियन आइडल में अभिजीत भट्टाचार्य उदित नारायण के साथ मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए थे। वहीं शो से आने के बाद अभिजीत ने एक बड़ा बयान दे दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि बीते दिनों जो विवाद पैदा हो गया था, वास्तव में वह कोई विवाद था ही नहीं। सिर्फ बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था।
3 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत भट्टाचार्य ने आगे कहा, 'उस घटना के बाद मैंने अमित कुमार से बात की थी। पहली बात तो यह है कि उन्होंने कैमरे पर ऐसा कोई बयान नहीं दिया। ना तो वह ऑडियो था और ना ही विडियो। लोगों ने उस पर विश्वास किया जो प्रिंट मीडिया से पता चला। बेवजह उस बात का बतंगड़ बनाया गया और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किशोर कुमार, आदित्य नारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ हफ्ते पहले 'इंडियन आइडल 12' के किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड में जज नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया समेत कंटेस्टेंट्स ने किशोर दा के गाने जिस तरह गाए थे, वह दर्शकों को रास नहीं आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया था। उस मामले पर रिएक्ट करते हुए किशोर दा के सिंगर बेटे अमित कुमार ने बाद में बताया था कि उन्हें सबकी तारीफ करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
आदित्य नारायण-अमित कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अमित कुमार ने कहा था, 'मैंने वह किया, जो मुझसे कहा गया। मुझसे कहा गया कि सबकी तारीफ करनी है। मुझसे कहा गया कि जो जैसा भी गाए, उसको बढ़ावा देना है क्योंकि यह किशोर दा को ट्रिब्यूट है। मैंने उनसे एडवांस में स्क्रिप्ट के कुछ हिस्से देने को कहा था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अगर अगली बार वो किशोर कुमार जैसी शख्सियत को ट्रिब्यूट देते हैं तो उन्हें इस तरीके से नहीं करना चाहिए।' इस बयान के बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था और कहा कि यदि उन्हें शो पसंद नहीं आया तो उन्हें उसी वक्त बताना चाहिए था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।