फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल विवाद: 'चुरा लिया है तुमने' गाकर ट्रोल हुईं शनमुख प्रिया, शो से बाहर करने की उठी मांग

Mon, 07 Jun 2021 09:27 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Jun 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12: Shanmukhapriya Trolled for Singing Asha Bhosle's Song Chura Liya Hai in Her Style Zeenat Aman
शनमुख प्रिया - फोटो : sonytvofficial/instagram

सोनी टीवी का शो 'इंडियन आइडल 12' इस बार भी बेहद खास है और इसमें मौजूद कंटेस्टेंट्स भी कमाल के हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कंटेस्टेंट्स के गाने लोगों को पसंद नहीं आते और अब सोशल मीडिया पर उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ शो की कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और लोगों ने उन्हें शो से निकालने की बात भी कह डाली। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके खिलाफ जमकर ट्विट्स और पोस्ट किए। सिर्फ यही नहीं लोगों ने शो के जज को भी आड़े हाथ ले लिया।



क्या था मामला
शनमुख प्रिया बहुत अच्छा गाती हैं और उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद है। एक एपिसोड में शनमुख प्रिया ने गाना 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' गाया था। इस गाने को गायिका आशा भोसले ने गाया था। शनमुख प्रिया ने जब ये गाना गाया तो उनके गाने का अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया। इसी बात से नाराज लोगों ने उनकी सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगा दी।

Indian Idol 12: Shanmukhapriya Trolled for Singing Asha Bhosle's Song Chura Liya Hai in Her Style Zeenat Aman
शनमुख प्रिया - फोटो : sonytvofficial/instagram

शनमुख प्रिया ने अपने अंदाज में इस गाने को गाया, जो लोगों को जरा भी भाया नहीं। यूजर्स ने कहा कुछ गाने ऑरिजिनल ही अच्छे लगते हैं शो के कंटेस्टेट्स उन्हें बर्बाद क्यों करते है। ये मामला इतना बढ़ गया कि शनमुख प्रिया को शो से बाहर करने की मांग उठने लगी। एक यूजर ने लिखा शनमुख प्रिया को शो से बाहर करो। उन्होंने अच्छे गाने को खराब कर दिया। सिर्फ शनमुख प्रिया को ही नहीं लोगों ने कंटेस्टेंट दानिश को भी ट्रोल कर दिया। यूजर्स का कहना था कि दानिश और शनमुख प्रिया हमेशा अच्छे गानों को खराब करते हैं।
 

Indian Idol 12: Shanmukhapriya Trolled for Singing Asha Bhosle's Song Chura Liya Hai in Her Style Zeenat Aman
आदित्य नारायण और शनमुख प्रिया - फोटो : sonytvofficial/instagram
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहीं शनमुख प्रिया काफी परेशान हो गईं। जीनत अमान स्पेशल एपिसोड में अदाकारा जीनत अमान बतौर मेहमान शामिल हुईं। इस दौरान जब आदित्य नारायण ने उनसे पूछा कि शनमुख प्रिया ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, इसे कैसे मैनेज करें।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12: Shanmukhapriya Trolled for Singing Asha Bhosle's Song Chura Liya Hai in Her Style Zeenat Aman
जीनत अमान - फोटो : sonytvofficial/instagram

इस पर अभिनेत्री जीनत अमान कहती हैं, 'शनमुख प्रिया आप रोइये मत। दिल को बिल्कुल मत लगाना। आप खास हो, आप अपने हुनर को पहचानते हो। भला बुरा कहने वालों से ज्यादा लोग आप से प्यार करते हैं। कुछ तो लोग कहेंगे और लोगों का काम है कहना। इसके बारे में जरा भी ना सोचो। बस आगे बढ़ो।'

विज्ञापन
Indian Idol 12: Shanmukhapriya Trolled for Singing Asha Bhosle's Song Chura Liya Hai in Her Style Zeenat Aman
जीनत अमान - फोटो : sonytvofficial/instagram

जीनत अमान आगे कहती हैं, 'मेरे करियर के शुरुआती दौर में मुझे भी ऐसे झेलना पड़ा था। मेरे खिलाफ क्या क्या नहीं लिखते थे। उस वक्त सोशल मीडिया नहीं था लेकिन अखबार आते थे। मैं पढ़ती थी और अपने आप से पूछती थी कि ये किसके बारे में लिख रहे हैं। उसमें एक कतरा भी सच्चाई का नहीं था।' बता दें, शो को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा है। इसके पहले गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने कंटेस्टेंट्स के गानों पर सवाल खड़े किए थे। उसी वक्त से शो विवादों में घिरा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed