इंडियन आइडल 12 में आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प दिखाई दे रहा है। हर बार शो में एक स्पेशल सेलिब्रिटी जज आता है जिससे शो और भी शानदार हो जाता है। इस बार बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा इंडियन आइडल के सेट पर सेलिब्रिटी जज के रुप में नजर आने वाली हैं। इस शो के प्रोमो की कई क्लिप्स रिलीज हो चुकी है। इनमे रेखा कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। इसी बीच एक और क्लिप भी सामने आई है जो रेखा के फैंस को काफी दिलचस्प लग रही है।
इंडियन आइडल 12: शादीशुदा पुरुष को प्यार करने वाले सवाल पर रेखा ने दिया ऐसा जवाब कि उड़ गए सबके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इंडियन आइडल 12 के मंच पर जय भानुशाली नेहा कक्कड़ और रेखा का नाम लेकर एक बेहद ही दिलचस्प सवाल पूछते हैं। जय कहते हैं, 'कभी आपने देखा है कि कोई औरत इतना पागल हो रही है वो भी शादीशुदा आदमी के लिए? इस पर रेखा कहती हैं.'मुझसे पूछिए'। इस जवाब को सुनकर जय और नेहा पहले हैरान होते हैं और फिर उन्हें हंसी आ जाती है।
सिर्फ जय ही नहीं बल्कि हर कोई ये जवाब सुनकर हैरान हो जाता है और फिर रेखा तुरंत बात पलटते हुए बोलती हैं,' मैंने कुछ नहीं कहा'। दरअसल ये बात तो हर कोई जानता है कि किसी वक्त रेखा का नाम किसी वक्त में अमिताभ बच्चन से जुड़ा था। जिस वक्त दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में सामने आईं थीं उस वक्त अमिताभ शादीशुदा थे। ऐसे में रेखा का खुलेआम ऐसा कहना हर किसी के लिए बेहद दिलचस्प था।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
गौरतलब है कि रेखा के साथ अमिताभ की जोड़ी पर्दे पर तो जमती ही थी साथ ही ऑफस्क्रीन भी दोनों की नजदीकियों की खबरें सामने आईं थीं। यहां तक कि अमिताभ रेखा के इतने करीब जाने लगे थे कि जया के साथ उनके संबंध खराब होने लगे थे। हालांकि जया ने अपनी गृहस्थी को बचाने के लिए कड़े कदम उठाए और फिर रेखा-अमिताभ ने कभी एक दूसरे को नहीं देखा।
वहीं इंडियन आइडल के इस एपिसोड की क्लिप को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर कुछ पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं। इस एपिसोड में रेखा सबकी नजर उतारती नजर आएंगी। साथ ही वो कंटेस्टेंट के साथ उनके गानों को भी खूब इंजॉय करेंगी। इस एपिसोड के जो क्लिप्स सामने आए हैं उनके देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि ये एपिसोड दर्शकों को काफी पसंद आएगा।