रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' सीजन 11 शुरू होने वाला है। इस शो को इस बार नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और अनु मलिक जज कर रहे हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट करेंगे। इन दिनों शो के तीनों जज कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन ले रहे हैं। हाल ही में जब एक शख्स ऑडिशन देने पहुंचा तो उसने जबरन नेहा कक्कड़ को Kiss कर लिया।
इंडियन आइडल के ऑडिशन में जबरन नेहा कक्कड़ को Kiss कर बैठा ये कंटेस्टेंट, फिर हुआ ये सब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कई सारे कंटेस्टेंट के ऑडिशन की झलकियां हैं। ये सभी वो प्रतियोगी हैं जिनकी परफॉर्मेस से जजेस काफी खुश हुए। वीडियो के आखिरी हिस्से में एक कंटेस्टेंट खूब सारे गिफ्ट्स लेकर स्टेज पर पहुंचता है।
ये कंटेस्टेंट सारे गिफ्ट्स नेहा का देता है। गिफ्ट्स देखकर नेहा खुश हो जाती हैं और उसे हग करती हैं। लेकिन तभी वो नेहा के गाल पर Kiss कर लेता है। शो के होस्ट आदित्य नारायण उसे रोकने की कोशिश भी करते हैं। इसके बाद नेहा तेजी के साथ वहां से दूर हट जाती हैं। इस घटना देखकर दूसरे जज भी हैरान रह जाते हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
आपको बता दें, 'इंडियन आइडल'11 के ऑडिशन के दौरान नेहा कक्कड़ एक कंटेस्टेंट को गाता देखकर फूट फूटकर रोने लगी थीं। इसके पीछे की वजह कंटेस्टेंट की आपबीती है। ऑडिशन राउंड में कंटेस्टेंट अविनाश को देखकर नेहा पूछती हैं कि 'आपके चेहरे पर निशान हैं, क्या कोई एक्सीडेंट हुआ था?' इस पर अविनाश बताते हैं कि 'मेरा चेहरा जल गया था। ये आग मैंने खुद लगाई थी। मैं देख नहीं सकता। इन सबसे परेशान होकर मैंने खुद को आग लगा ली।'
शो में अविनाश ने गायक राहत फतेह अली खान का गाना 'तू ना जाने आस-पास है खुदा' गाया। अविनाश का गाना सुनकर नेहा कक्कड़ फूट-फूटकर रोती हैं। अविनाश का गाना खत्म होने के बाद विशाल कहते हैं कि 'आज आपके जरिए इस गाने का मतलब मुझे समझ आ रहा है। इसके लिए मैं आपका शुक्रिया कहता हूं।' वहीं नेहा कक्कड़ कहती हैं कि 'वो कितनी मुश्किल घड़ी होगी जब आपने खुद को जलाने के बारे में सोचा होगा।'
रणबीर कपूर को तौलिये में देखना चाहती है ये एक्ट्रेस, देखने लायक है आलिया भट्ट का रिएक्शन