India's Got Talent: इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर बना विश्व रिकॉर्ड, डांस देख दंग रह गए जज
दोनों कंटेस्टेंट ने ऐसी डांस परफॉर्मेंस दी कि गेस्ट के साथ जजेस भी दंग रह गए और अपनी सीट से उठकर खड़े होने को मजबूर हो गए और इसी के साथ दोनों कंटेस्टेंट की फ्रीक्वेंसी ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर एक से बढ़कर एक प्रतिभागी हैरतअंगेज कारनामे दिखाते नजर आ रहे हैं। शो का प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें दो प्रतिभागी स्टेज पर सालास डांस फॉर्म परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों कंटेस्टेंट ने ऐसी डांस परफॉर्मेंस दी कि गेस्ट के साथ जजेस भी दंग रह गए और अपनी सीट से उठकर खड़े होने को मजबूर हो गए और इसी के साथ दोनों कंटेस्टेंट की फ्रीक्वेंसी ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।
इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर बना विश्व रिकॉर्ड-
शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि दो कंटेस्टेंट ट्रेडिशनल आउटफिट में सालसा डांस फॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। उनके डांस को देखकर सभी आश्चर्यचकित हैं कि तभी जज मनोज मुंतशिर कहते हैं कि '125 का रिकॉर्ड है'...और देखते ही देखते उनकी बात पूरी होने से पहले ही डांसर्स ने एक दूसरे को 125 बार से ज्यादा राउंड घुमाते हुए उस रिकॉर्ड को तोड़कर इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर नया रिकॉर्ड बना दिया।
तालियों से गूंज उठा हॉल-
इस रोमांचक परफॉर्मेंस को देखकर सभी जजेस हैरान रह गए। परफॉर्मेंस पूरी होने के बाद जजेस और गेस्ट तालियां बजाते नहीं थक रहे थे। परफॉर्मेंस देने के बाद जहां माधुरी दीक्षित तालियां बजाती नजर आ रही थीं तो वहीं संजय कपूर भी सीटी बजाते नजर आए। जज शिल्पा शेट्टी कहती हैं, इंडियाज गॉट टैलेंट में यह रिकॉर्ड बन गया। शो के दौरान पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इस शानदार परफॉर्मेंस को देखने के बाद यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
एक से बढ़कर एक प्रतिभा आ रही हैं सामने-
इंडियाज गॉट टैलेंट में कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक टैलेंट का जलवा बिखेर रहे हैं और मंच की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं। कोई गायकी से जजेस का दिल लूट रहा है तो वहीं कोई अपनी जादूगरी से हैरान कर रहा है। इंडियाज गॉट टैलेंट एक ऐसा मंच है जहां हर तरह के प्रतिभागी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।