फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India’s Best Dancer Finale: शुरू हुई 'रेस टू फिनाले', असरदार आठ से अब सामने आएंगे पांच प्रतापी

Wed, 29 Dec 2021 04:42 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 29 Dec 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
India’s Best Dancer Finale: 'Race to Finale' started, now five finalist will be selected from eight contestants
India's Best Dancer - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के वीकेंड के एपिसोड्स अपने फैंस और दर्शकों के लिए एक अनोखा तोहफा साबित होंगे। शनिवार के एपिसोड में शुरू होगी फाइनल की रेस यानी 'रेस टू फिनाले' जहां टॉप 8 कंटेस्टेंट्स कुछ धमाकेदार परफॉर्मेंस प्रस्तुत करेंगे! इसके बाद रविवार के मोहल्ला स्पेशल एपिसोड में देश को इस सीज़न के बेस्ट 5 कंटेंस्टेंट्स मिलेंगे जो इंडियाज़ बेस्ट डांसर की ट्रॉफी जीतने और इस सीज़न का 'बेस्ट का नेक्स्ट अवतार' बनने के लिए जमकर डांस करेंगे।

India’s Best Dancer Finale: 'Race to Finale' started, now five finalist will be selected from eight contestants
India's Best Dancer - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'रेस टू फिनाले' एपिसोड्स की शूटिंग के दौरन में न सिर्फ कंटेस्टेंट्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी बल्कि इस शो में अब तक के अपने यादगार सफर के बारे में भी खुलकर चर्चा करते नजर आए। शूटिंग के दौरान जमरूद की तैयारी कुछ अलग ही देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने अपने बारे में कुछ खुलासे भी किए। खुलासे रक्तिम की प्रेम कहानी के भी सामने आए और सौम्या के पिता ने अपनी बेटी की पेशकश देखकर फिनाले से पहले ही उन्हें 'इंडियाज़ बेस्ट डॉटर' का खिताब दे दिया। वह अपनी बेटी और जज टेरेंस लुइस के साथ 'झिंगाट' गाने पर भी झूमते भी नजर आए।   

India’s Best Dancer Finale: 'Race to Finale' started, now five finalist will be selected from eight contestants
India's Best Dancer - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस खासमखास एपिसोड की शूटिंग के दौरान सौम्या कांबले अपनी कोरियोग्राफर वर्तिका झा के साथ मिलकर 'जिया जले' गाने पर परफॉर्म करते हुई दिखीं और इस दौरान उनकी भाव भंगिमाएं और उनकी देह यष्टि ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। शो के जजों मलाइका अरोड़ा, टेरेंस लुइस और गीता कपूर ने सौम्या की इस पेशकश के लिए खूब तारीफें की और जब एंकर मनीष पॉल ने सौम्या के पिता से उनकी बेटी की परफॉर्मेंस के बारे में उनकी राय पूछी तो पूरे सेट का माहौल ही बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
India’s Best Dancer Finale: 'Race to Finale' started, now five finalist will be selected from eight contestants
India's Best Dancer - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सौम्या के पिता ने अपनी बेटी की परफॉर्मेंस और इस शो में उनके अब तक के सफर पर गर्व जताया। उन्होंने, "सौम्या हमेशा मेरी आईबीडी यानी इंडियाज़ बेस्ट डॉटर रहेगी।” उन्होंने अपनी बेटी के साथ मंच पर डांस करने की इच्छा भी जताई जिसके बाद जज टेरेंस लुइस और बाकी के कंटेस्टेंट्स और कोरियोग्राफर्स उनके साथ शामिल हो गए और सभी ने मिलकर मशहूर गाने ‘झिंगाट’ पर जमकर डांस किया।

विज्ञापन
India’s Best Dancer Finale: 'Race to Finale' started, now five finalist will be selected from eight contestants
India's Best Dancer - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के बाद बात करने पर सौम्या कांबले ने कहा, "मैं आज बेहद खुश हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने पापा के साथ डांस करूंगी! सभी को लगता है कि मेरे पापा कभी नहीं मुस्कुराते लेकिन मैं बताना चाहूंगी कि वह सबसे अच्छे हैं! वह हमेशा मुझे लाड करते हैं और मेरा ख्याल रखते हैं। मैं अपने पैरेंट्स की शुक्रगुजार हूं जो हमेशा एक बड़ा सपोर्ट बनकर मेरे साथ रहे।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed