फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS 11: घर में बेहोश हुईं सपना चौधरी, घरवालों के हाथ पैर फूले अब क्या करें?

Tue, 17 Oct 2017 04:20 PM IST
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 17 Oct 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
in bigg boss 11 sapna get faint in house during luxary budget task

बिग बास के घर में इस सप्ताह की शुरुआत से ही तूफान मचने लगा है। सबसे पहले पड़ोसियों को दी गई पावर का सही से इस्तेमाल न होने की वजह से लुसिंडा को घर छोड़कर जाना पड़ा। इसके बाद ही घर में तनाव शुरू हो गया। लुसिंडा के जाने के बाद ही घर में नॉमीनेशन प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें घर के कैप्टन विकास गुप्ता को एक स्पेशल पावर दी गई जिसमें उन्हें नॉमीनेशन के लिए घर के 7 लोगों का चयन करना था। उनके द्वारा चुने गए 7 लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा। हालांकि इन सबके बीच सपना चौधरी के साथ एक अजीब घटना घट जाएगी।



पढ़ेंः BIGG BOSS 11: जब सलमान ने ली ज्योति की बोल्ड क्लास, घरवालों की झुक गईं आखें

in bigg boss 11 sapna get faint in house during luxary budget task

घर में सबसे ज्यादा गुस्सा आकाश को आया और उन्होंने पूरे घर में धमाल मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने आप को घर का कुत्ता कहा और उसकी हरकत करने लगे लेकिन बात सिर्फ यही नहीं रुकी। घर के हालात तो तब बिगड़े जब उन्हें लग्जरी बजट का टास्क मिला। आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में दर्शकों को घर में मच रहे तूफान का पता चलेगा। 

in bigg boss 11 sapna get faint in house during luxary budget task

टास्क के दौरान घरवाले एक दूसरे से भिड़ेंगे। सब अपना-अपना गुस्सा एक दूसरे पर निकालते नजर आएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि पुनीश और विकास में घमासान लड़ाई हो जाएगी और विकास गुस्से में आकर पुनीश को थप्पड़ मार देंगे। इसके चलते विकास से कप्तानी छीन ली जाएगी और उन्हें सीधे नॉमीनेट कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
in bigg boss 11 sapna get faint in house during luxary budget task

वहीं झगड़े में हिना खान को भी चोट लग जाएगी। इसके अलावा सपना चौधरी की तो टास्क के दौरान ऐसी हालत हो जाएगी कि वो बेहोश हो जाएंगी। बाद में उनके इलाज के लिए डॉक्टर बुलाया जाएगा। सपना घर में चलने वाले लग्जरी बजट के टास्क के दौरान इतनी घबरा जाएंगी कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होगी और वो बेहोश हो जाएंगी। सपनी की ऐसी हालत देखकर दूसरे घरवाले भी टेंशन में आ जाएंगे। उन्हें समझ में नहीं आएगा कि आखिर क्या किया जाए। 

विज्ञापन
in bigg boss 11 sapna get faint in house during luxary budget task

इस सप्ताह घर में बहुत कुछ होने वाला है। घरवाले एक दूसरे के खिलाफ अपना गुस्सा निकालते नजर आएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं घरवालों के बीच जमकर हाथापाई होगी और झगड़े होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed