{"_id":"59e5b1f64f1c1bb6678b6359","slug":"bigg-boss-11-shivani-durga-says-sapna-choudhary-will-evict-soon-from-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी के फैंस के लिए बुरी खबर, दावा-इस हफ्ते होंगी बेघर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सपना चौधरी के फैंस के लिए बुरी खबर, दावा-इस हफ्ते होंगी बेघर
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के सीजन 11 में शामिल डांसर सपना चौधरी के लाखों फैंस के लिए ये खबर बुरी हो सकती है। दावा है कि वे इस हफ्ते ही घर से बेघर हो जाएंगी। जानिए क्यों ?
शिवानी दुर्गा
ये दावा किया है, इसी सप्ताह बिग बॉस के घर से बेघर हुईं कंटेस्टेंट तांत्रिक शिवानी ने। खास बातचीत में शिवानी ने बताया कि मैं कोई एंटरटेनर नहीं हूं, साधू समाज की छवि को ठीक करने के लिए वे बिग बॉस में गईं थीं।
पहले सप्ताह तो वे घरवालों को समझने में लगी रहीं, जबकि दूसरे सप्ताह वे घर से नॉमिनेट हो गईं, लेकिन उन्हें लगता है कि उनका मकसद अभी पूरा नहीं हुआ। मौका मिला तो वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए वापस शो में जाना चाहेंगी।

sshivani durga
शो में सबसे कमजोर प्रतियोगी के बारे में बात करते हुए शिवानी ने बताया कि मौजूदा समय में सपना चौधरी सबसे कमजोर प्रतियोगी हैं। ज्यादा एक्टिव न होना ही सपना के बेघर होने की वजह बनेगा। जबसे सपना को सिर पर चोट लगी है, वह दिनभर बिस्तर पर ही रहती हैं।
हालांकि घर के अंदर सपना और ज्योति को घरवाले बहुत पसंद करते हैं। बाहर भी इन दोनों की फैन फ्लोइंग काफी है। ज्योति को बिहार फॉलो करता है और सपना को हरियाणा।
हालांकि घर के अंदर सपना और ज्योति को घरवाले बहुत पसंद करते हैं। बाहर भी इन दोनों की फैन फ्लोइंग काफी है। ज्योति को बिहार फॉलो करता है और सपना को हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास गुप्ता
- फोटो : Colors TV
घरवालों के बारे में पूछने पर शिवानी दुर्गा ने बताया कि घर में विकास की सत्ता चलती है, वे सभी के साथ मिलकर चीजों को प्लान करते हैं।
जब उनसे विजेता के बारे में राय ली गई तो उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हितेन सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं, क्योंकि सभी घरवाले उनकी बात मानते हैं और उन्हें इज्जत भी देते हैं।
जब उनसे विजेता के बारे में राय ली गई तो उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हितेन सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं, क्योंकि सभी घरवाले उनकी बात मानते हैं और उन्हें इज्जत भी देते हैं।
विज्ञापन
sshivani durga
गौरतलब है कि शिवानी दुर्गा की एंट्री को लेकर अखाड़ा परिषद और संत समाज काफी नाराज थे। संतों की मानें तो जो बिग बॉस में जाए वो संत ही नहीं है।
दरअसल, इससे पहले स्वामी ओम बिग बॉस में जाकर काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। संतों का मानना था उनके टीवी पर इस तरह के व्यवहार ने संतों की छवि खराब की है। ऐसे में संत समाज ने उन्हें फर्जी बताते हुए उन्हें संत मानने से इंकार भी कर दिया था।