टेलीविजन धारावाहिकों में भी फिल्मों की तरह ही हीरो, हीरोइन और विलेन का कॉन्सेप्ट होता है। टेलीविजन में भी खूंखार विलेन इन दिनों दिखाए जाते हैं। धारावाहिकों में विलेन के किरदार, एक्टिंग के साथ- साथ इनके लुक्स का भी बखूबी ख्याल रखा जाता रहा है। जितना खूंखार विलेन उतना ही स्टाइलिश लुक। टेलीविजन के ऐसे ही आइकॉनिक विलेन के बारे में आज आपको बताते हैं जिनको आप एक बार फिर से टेलीविजन पर देखना पसंद करेंगे...
ये हैं टेलीविजन के 10 आइकॉनिक विलेन, लिस्ट देखकर टीवी पर दोबारा देखने का होगा मन
उर्वशी ढोलकिया (कमोलिका)
'कसौटी जिंदगी के' धारावाहिक में कमोलिका का किरदार अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था। उर्वशी को इस किरदार में खूब पसंद किया गया था। अपने इस निगेटिव किरदार से उन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी। उनके अभिनय के साथ ही उर्वशी के लुक को भी काफी पसंद किया गया था।
सुधा चंद्रन (रमोला सिकंद)
रमोला का किरदार हर वैम्प के लिए एक सीख है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले 'कहीं किसी रोज' में सुधा चंद्रन के बेहतरीन लुक्स के साथ उनके मेकअप ने उनके किरदार को और खतरनाक बना दिया था।
मेघना मलिक (अम्माजी)
धारावाहिक 'ना आना इस देस मेरी लाडो' में अम्माजी के किरदार में मेघना मलिक ने जान फूंक दी थी। जब पहली बार मेघना अम्माजी के रोल में नजर आई थीं, तब उनकी उम्र सिर्फ 38 ही थी। मगर 60 साल की अम्माजी का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया। हरियाणवी अम्माजी को आप नफरत भी करेंगे और उनकी एक्टिंग से प्यार भी हो जाएगा।
काम्या पंजाबी (सिंदूरा)
काम्या पंजाबी अपने निगेटिव किरदार के लिए मशहूर हैं। काम्या ने कई सीरियल्स में निगेटिव किरदार निभाए हैं। जी टीवी के सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में सिंदूरा प्रताप सिंह के किरदार को आज भी लोग याद करते हैं। इस शो में बेस्ट निगेटिव किरदार के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था।