बिग बॉस 14 में बीते शनिवार को वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने अर्शी खान और राखी सावंत को जमकर खरी खोटी सुनाई। वहीं रविवार को कंटेस्टेंट को कई मजेदार टास्क दिए जाएंगे। इस दौरान लड़कों का वैक्सिंग टेस्ट भी होगा।
Bigg Boss 14 Promo: शो में हुआ इन कंटेस्टेंट का ‘वैक्सिंग टेस्ट’, सलमान ने पूछे मजेदार सवाल
सामने आए प्रोमो में सलमान खान लड़कों को वैक्सिंग करने के लिए बैठाते हैं। उनसे संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। इसके बाद शो में मौजूद लड़कियां एक एक कर लड़कों की वैक्सिंग करती हैं। इस टास्क का नाम सलमान ने दिया 'बाल की खाल'।
वीडियो में सलमान खान, अली गोनी के रिलेशनशिप पर सवाल पूछते हैं कि 'क्या जैस्मिन अली को प्रपोज करेंगी? अली का जवाब क्या होगा?' इसके बाद अली के हाथों पर वैक्सिंग करते हुए दिखाया जाता है। इस दौरान वह दर्द से कराह उठते हैं।
अभिनव शुक्ला के लिए सलमान कहते हैं कि 'क्या अभिनव, रुबीना को हराकर बिग बॉस जीत जाएंगे?' रुबीना कहती हैं कि 'हां'। इसके बाद वह अभिनव की वैक्सिंग करती हैं। आगे रुबीना ने कहा कि 'बहुत मजा रहा है।' बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अर्शी खान, एजाज खान, अभिनव शुक्ला, कश्मीरा शाह और मनु पंजाबी डेंजर जोन में हैं।
View this post on Instagram
शनिवार प्रसारित एपिसोड में सलमान खान विकास गुप्ता की मां की जिक्र करते हुए अर्शी से कहते हैं कि अर्शी बेवजह का माहौल न खराब करें। तहजीब से पेश आएं, वरना अगर उन्हें ऐसे ही करना है तो आप शो छोड़ कर चली जाएं। किसी दूसरे शो में चली जाएं। सलमान खान की यह बातें सुनकर रुबीना दिलैक भी अर्शी खान की क्लास लगाने लगती हैं। इतना ही नहीं सलमान खान यह भी कहते हैं कि बिग बॉस 13 के घर में सभी लोग तमीज की बातें तो करते हैं लेकिन वह तमीज से पेश नहीं आते हैं।
View this post on Instagram