बिग बॉस 11 में बहुत ही सूझ-बूझ से खेल को खेलने वाली हिना खान शो के खत्म होने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना प्यारा टेडी वियर शेयर किया जिसके चलते हिना को मिले ऐसे-ऐसे कमेंट्स...
हिना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी तस्वीर, यूजर्स ने जमकर कहे अपशब्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 11 में अंहकारी, झगड़ालू और झूठी कही जाने वाली हिना खान एक बार फिर लोगों के निशाने पर हैं। दरअसल, इस बार वे कोई झूठ या लड़ाई के चलते चर्चा में नहीं बल्कि अपने प्यारें टेडी 'पूह' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने टेडी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर मुसीबत मौल ली है।
हिना के अपने टेडी 'पूह' फोटो शेयर करते ही यूजर्स के बहुत भद्दे कमेंट्स आए और कईं यूजर्स ने गालियां भी लिख कर भेजी। किसी ने स्टूपिड, तो किसी ने लिखा कि हिना को शो के बाद कोई भाव नहीं दे रहा, कोई चालू औरत लिख रहा है तो कोई लूजर हिना। यहां तक कि ब्वॉयफ्रेंड रॉकी का 'रो' और हिना का "ना' को जोड़कर 'रोना' लिखता दिखाई दिया।
A lil yellow,a lil blue but u are my best POOH..Look who’s back!!! Thank you @rockyj1 I LOVE U RO❤️
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
हिना खान बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रहीं और उन्होंने घर में कई बार झगड़े किए और कई झूठ भी बोले। शो में बार-बार अपनी बात से मुकर जाने के चलते उन्हें झूठी करार दिया गया था। शो में एक समय ऐसा भी आया था जब हिना खान घर में अकेली पड़ गई थीं। लेकिन देखते ही देखते लव और प्रियांक घर में उनके अच्छे दोस्त बन गए।
बता दें कि हिना खान ने बिग बॉस 11 में बहुत ही सटा हुआ खेल खेला। यहां तक कि उन्होंने घर में हुए एक-एक टास्क में जमकर मेहनत की और इसी मेहनत के चलते वे फिनाले की रेस में भी पहुंची जहां टॉप 2 की रेस में उनका मुकाबला शिल्पा शिंदे से था। लेकिन शो के सीजन 11 में शिल्पा शिंदे ने बाजी मारी।