फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Hiba nawab who was successful in understanding the story of mothers character will show her spirit in a new serial from Monday

टीवी: मां के किरदार का चोला ओढ़ कहानी को समझने में सफल रही ये कलाकार, सोमवार से नए धारावाहिक में दिखाएंगी जलवा

Sat, 12 Mar 2022 07:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 12 Mar 2022 07:00 PM IST
सार

टीवी पर हमेशा चुलबुले और नटखट अंदाज़ में नज़र आने वाली अभिनेत्री हिबा नवाब अब दर्शकों को धारावाहिक  'वो तो है अलबेला'  में एक अलग और हटके नज़र आने वाली हैं।

विज्ञापन
Hiba nawab who was successful in understanding the story of mothers character will show her spirit in a new serial from Monday
हिबा नवाब - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

टीवी पर हमेशा चुलबुले और नटखट अंदाज में नजर आने वाली अभिनेत्री हिबा नवाब अब दर्शकों को धारावाहिक  'वो तो है अलबेला'  में एक अलग और हटके नज़र आने वाली हैं। इस धारावााहिक में वह बहुत मजबूत, समझदार और आज की लड़की का किरदार निभाएंगी और इस दमदार किरदार के लिए उन्होंने अपनी मां से प्रेरणा ली है, जिनसे वे बहुत कुछ सीखती हैं।

विज्ञापन

Hiba nawab who was successful in understanding the story of mothers character will show her spirit in a new serial from Monday
हिबा नवाब - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस किरदार के जरिए हिबा कुछ अलग करने की चाह रखते हुए और अपनी माँ से प्रेरणा लेते हुए बताती हैं, "जैसे ही मुझे धारावाहिक के निर्माता राजन शाही ने इस किरदार की ब्रीफिंग के लिए बुलाया और मैंने अपने किरदार सयुरी शर्मा को समझा तो कहीं न कहीं इसमें मुझे कोई अपना नज़र आने लगा जो मेरी मां हैं। इसलिए उन जैसा बनने का मौका भी मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और राजन सर हमेशा से मेरे फेवरेट रहे हैं और वह जिस तरह हर किरदार की गहराई में घुसकर उसे दर्शकों के सामने पेश करते हैं वो काबिले तारीफ है फिर मैंने तुरंत इस किरदार के लिए अपनी हामी भर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hiba nawab who was successful in understanding the story of mothers character will show her spirit in a new serial from Monday
हिबा नवाब - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिबा ने आगे बताया, "मैंने अपने किरदार के लिए कुछ किताबें पढ़ी और कुछ फिल्में देखीं और मैं हर रोज अपने किरदार में कुछ नया जोड़ने की कोशिश करती हूँ। मैंने अपने किरदार सयूरी की बात करूं तो मैं बताना चाहूंगी कि वो एक आलराउंडर लड़की है। उसे लेकर मुझे हमेशा अपनी मां का ख्याल आता है वह सबकुछ कर लेती हैं, घर का काम, बाजार का काम, चाहे हमें पढ़ाना हो या हमें कोई सीख देनी हों, घर में सभी को एकसाथ बांधकर रखने वाली, जो खास बात यह मुझे सयूरी से जोड़ती है। मुझे लगता है मैं इसके लिए अपनी मां से प्रेरणा लेती हूँ। यह किरदार बहुत ज़बरदस्त है इसमें बहुत ज्यादा गहराई है कुछ ऐसी ही  गहराई मेरी मां में भी मुझे नजर आती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed