फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Then and Now: मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद बदल गया स्मृति ईरानी का पूरा लुक, मॉडलिंग के दिनों में दिखती थीं ऐसी

Wed, 23 Mar 2022 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 23 Mar 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Smriti Irani how she changed her look tv industry to politics then and now
स्मृति ईरानी - फोटो : social media
"क्योंकि सास भी कभी बहू थी" से प्रसिद्ध हुईं स्मृति जुबिन ईरानी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। स्मृति मोदी सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभाल रही हैं। राजनीति में अपना परचम लहराने से पहले स्मृति ईरानी अभिनय की दुनिया पर राज किया करती थीं। उन्हें रामायण, थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान जैसे लोकप्रिय धारावाहिक में काम करते देखा गया है। लेकिन पॉलिटिक्स में कदम रखने के बाद अभिनेत्री का लुक पूरी तरह से बदल गया है। आज अभिनेत्री के 46वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी Then & Now तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
Happy Birthday Smriti Irani how she changed her look tv industry to politics then and now
स्मृति ईरानी - फोटो : social media

ब्यूटी पेजेंट से की शुरुआत
स्मृति ईरानी ने करियर की शुरुआत 10वीं की परीक्षा के बाद ही कर दी थी। वह पैसे कमाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रचार करने लगी थीं, इसके बाद उन्होंने 1998 के मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया। स्मृति ईरानी का करियर तब शुरू हुआ जब वह 1998 के मिस इंडिया पेजेंट में फाइनलिस्ट बनीं। इसके बाद उन्होंने कई मॉडलिंग प्रोजेक्टस किए। ब्यूटी पेजेंट में एक प्रतियोगी होने से लेकर टेलीविजन क्वीन बनने तक का उनका ये सफर आसान नहीं था।

Happy Birthday Smriti Irani how she changed her look tv industry to politics then and now
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial

क्योंकि सास भी कभी बहू थी से मिली लोकप्रियता
स्मृति ईरानी को मॉडलिंग के बाद एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में काम करने का मौका मिला। उन्होंने साल 2000 में टेलीविजन पर कदम रखा। बाद में उन्होंने कई अन्य टीवी शो किए, लेकिन जब तक उन्होंने राजनीति में प्रवेश नहीं किया, तब तक दर्शकों ने उन्हें तुलसी से आगे कभी नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Smriti Irani how she changed her look tv industry to politics then and now
स्मृति ईरानी - फोटो : social media

राजनीति की शुरुआत 
स्मृति साल 2003 में भाजपा से जुड़ीं और इसी के साथ उन्होंने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने यह फैसला तब लिया था, जब वह एक बोल्ड अभिनेत्री होने के लिए सुर्खियों में आई थीं। स्मृति ईरानी ने अपना पहला चुनाव मजबूत दावेदार और अनुभवी कांग्रेस उम्मीदवार कपिल सिब्बल के खिलाफ लड़ा। हालांकि वह हार गईं थीं, पर फिर भी भाजपा ने स्मृति ईरानी को महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। 

विज्ञापन
Happy Birthday Smriti Irani how she changed her look tv industry to politics then and now
स्मृति ईरानी - फोटो : social media

एक दमदार नेता  
साल 2014 के आम चुनावों में, स्मृति ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा और उन्हें उनके गृह क्षेत्र में कड़ी टक्कर दी। उन्होंने राहुल गांधी की साख  पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जो लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र का विकास नहीं कर सकते, उन्हें देश के विकास के बारे में नहीं बोलना चाहिए। उनकी ईमानदारी, कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें कैबिनेट में एक मजबूत स्थान दिलाया।

  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed