गणपति बप्पा को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में माना जाता है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि हर साल होने वाले इस त्यौहार की झलक आर्थिक नगरी मुंबई में देखने को मिल जाती हैं। चाहे टीवी के हो या बॉलीवुड स्टार्स हर साल गणेश भगवान की मूर्ति रख अपने घर आने का न्योता देते हैं..ऐसे में बात करेंगे उन 5 टीवी और बॉलीवुड स्टार्स की जो इस बार ईको-फ्रेंडली गणपति बप्पा को अपने घर बुलाने का मनोकामना कर रहे हैं...
लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर की। बता दें कि पिछले पांच साल से तुषार अपने घर गणेश भगवान की ईको-फ्रेंडली मूर्ति लगा उन्हें हर साल आने का न्योता देते हैं जो पर्यावरण के लिहाज से बहुत ही सकारात्मक है। तुषार का मानना है कि शुद्ध मिट्टी से बनी बप्पा की मूर्ति को ही विसर्जित करें।
लिस्ट में दूसरा नाम सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह का आता है जो पिछले पांच साल गणपति मूर्ति का विसर्जन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ये दूसरी बार है जब वह अपने नये घर में बप्पा की मूर्ति लगा उन्हें घर में प्रवेश करने की प्रार्थना कर रही हैं। ऐसे में डेजी ने भी ईको-फ्रेंडली बप्पा की मूर्ति की बात कही।
4 of 6
arjun bijlani aparna dixit
इसके बाद बात करेंगे टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की। बता दें कि अर्जुन पिछले 25 सालों से गणपति बप्पा को अपने घर बुला रहे हैं। अर्जुन ने बताया कि वह हर साल ईको फ्रेंडली गणपति की मूर्ति का इस्तेमाल करते हैं और अपनी मां और पत्नी संग घर को सजाते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वह एलम से बनी मूर्ति को ही चुनते हैं जो पानी में आसानी से घुल जाती है और इससे पर्यावरण को कोई भारी नुकसान नहीं होता।
टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा भी हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा से रूबरू होना चाहते हैं इसलिए उन्होंने घर में बप्पा की मूर्ति सजाई है। वह पिछले सात साल से ऐसा करते आ रहे हैं और इस बार उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से अपने घर को सजाया है।