फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेट पर बेहोश हुई टीवी एक्ट्रेस हॉस्पिटल में भर्ती, लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

Fri, 22 Nov 2019 01:11 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
gehana vasisth hospitalized unconscious during a shoot
gehana vasisth - फोटो : social media
कई टीवी सीरियल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ के फैंस के लिए बुरी खबर है । गहना गुरुवार को शूटिंग करते हुए अचानक सेट पर बेहोश हो गईं । गहना मड आइलैंड में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थीं, तभी शाम 4.30 बजे बेहोश होकर गिर गईं । उन्हें तुरंत मलाड के रक्षा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया । 
gehana vasisth hospitalized unconscious during a shoot
gehana vasisth - फोटो : social media
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, गहना की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की मानें तो वो फिलहाल किसी भी चीज पर प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसी कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है । 
gehana vasisth hospitalized unconscious during a shoot
gehana vasisth - फोटो : social media
गहना को ऑक्सीजन के जरिए सांस दी जा रही है । खबर के अनुसार, गहना बिना ठीक से खाए-पिए लगातार 48 घंटे से शूटिंग कर रही थीं । गहना को डायबिटीज है और उनका शुगर लेवल बहुत बढ़ा हुआ है । साथ ही ब्लड प्रेशर भी कम है । डायबिटीज की दवाइयों के अलावा गहना किसी और चीज की दवा भी ले रही थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
gehana vasisth hospitalized unconscious during a shoot
gehana - फोटो : social media
गहना के दोस्तों की मानें तो वो 36 घंटे से सिर्फ एनर्जी ड्रिंक ही ले रही थीं । इसके अलावा कुछ नहीं खाया था। अभी टेस्ट की रिपोर्ट सामने नहीं आई हैं । रिपोर्ट आ जाने के बाद ही डॉक्टर्स कुछ कह सकेंगे । गहना हाल ही में ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
gehana vasisth hospitalized unconscious during a shoot
gehana - फोटो : social media
गहना वशिष्ठ ने कुछ समय पहले बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को लेकर कहा था, 'विकास गुप्ता ने अर्शी को घर से बाहर आने पर शो में काम देने का झूठा झांसा दिया। विकास धूर्त और मास्टरमाइंड हैं। उसने अर्शी के एविक्शन को बहुत ही शातिर तरीके से प्लान किया । कलर्स की क्रिएटिव टीम में विकास के कई दोस्त हैं। मैं पहले दिन से कह रही हूं कि इस बार का बिग बॉस फिक्स है।'
 

सोना महापात्रा ने स्मृति ईरानी से की अनु मलिक की शिकायत, शाम होते ही इंडियन आइडल से निकाले गए!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed