फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत के मुंह से निकलीं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, डॉक्टर बोले- इलेक्ट्रिक शॉक देकर बचाई जान

Tue, 26 Nov 2019 11:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 26 Nov 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
gehana vashisht health update doctor says she is recovering
Gehana Vasisth - फोटो : Social Media

टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की तबीयत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। गुरुवार को वो शूटिंग सेट पर बेहोश हो गई थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक जब वो अस्पताल आईं तो उनकी हालत बेहद नाजुक थी। अगर सही वक्त पर इलाज नहीं मिलता तो गहना को बचना बहुत मुश्किल होता।

gehana vashisht health update doctor says she is recovering
gehana - फोटो : social media

गहना की तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि वो मौत के करीब तक पहुंच गई थीं। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर प्रणव काबरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गहना सेरेब्रल ओडेमा और कोमा की हालत में जाने वाली थीं। अगर कुछ मिनट और इलाज न मिलता जो उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता।

gehana vashisht health update doctor says she is recovering
gehana vasisth - फोटो : social media

टाइम्स नॉउ के मुताबिक, डॉक्टर ने बताया कि गहना की पल्स बहुत कमजोर थी और उनका बीपी भी बहुत कम था। डॉक्टर को उस दौरान गहना को सीपीआर और एक इलेक्ट्रिक शॉक भी देना पड़ा। जब गहना को अस्पताल लाया गया तब वो हाइपरग्लाइसेमिया से पीड़ित थीं, जो दिमाग के ओडेमा, हाइपोक्सिया और कार्डियक अरेस्ट के कारण बने। इससे इंसान की मौत भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gehana vashisht health update doctor says she is recovering
gehana vasishth - फोटो : social media

जब गहना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था उस वक्त उनका शुगर लेवल 530 था और रविवार को ये करीब 250 पर था। डॉक्टर के मुताबिक अस्पताल में भर्ती करवाने के तीन दिन बाद गहना ने प्रतिक्रिया देना शुरू किया। उन्हें रिकवर होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे।

विज्ञापन
gehana vashisht health update doctor says she is recovering
gehana - फोटो : social media

बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी की बेव सीरीज गंदी बात में नजर आई थीं। वो स्टार प्लस के शो बहनें में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो साउथ की कई फिल्मों नजर आ चुकी हैं।

Swiggy डिलीवरी ब्वॉय की नसीहत पर भड़की सिंगर, बोली-जो महिलाओं की छाती को घूरते हैं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed