टेलीविजन स्टार गौरव चोपड़ा का नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है जिन्होंने गुपचुप शादी रचा ली। इस टीवी एक्टर का अफेयर टीवी इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस से रह चुका है। गौरव की शादी के बाद पहली बार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और जो बताया वह बेशक चौंकाने वाला है।
गौरव नारायणी शास्त्री के अलावा मौनी रॉय के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि दोनों ने ब्रेकअप के बाद कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। ऐसे में नारायणी ने चुप्पी तोड़ते हुए गौरव की शादी पर ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा।
Baaghi 2 Official Trailer: जबरदस्त एक्शन के साथ वापस आया 'बागी', टाइगर के वार से इस बार नहीं बच पाएगा बॉलीवुड
नारायणी शास्त्री ने कहा - 'गौरव ने भले ही प्राइवेट सेरेमनी की लेकिन मुझे इस बारे में पता था। गौरव और मैं एक दूसरे को डेट कर चुके हैं लेकिन अभी भी अच्छे दोस्त है। यहां तक की उसकी पत्नी हितिशा भी मेरी अच्छी दोस्त है।'
इसके साथ ही नारायणी ने कहा - 'मैं शूटिंग में बिजी थी इसलिए शादी में नहीं जा पाई।' हालांकि जब नारायणी से मौनी और गौरव के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'दोनों का स्वभाव बहुत अलग है। इस वजह से दोनों का एक साथ रहना मुश्किल था। गौरव और मेरे पति अच्छे दोस्त है।'
आपको बता दें, गौरव और नारायणी के बीच दूरी मौनी की वजह से बढ़ी थी जिसके बाद यह दोनों अलग हो गए। मौनी और गौरव ने एक रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था लेकिन कुछ दिन बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ गईं।