टेलीविजन की वह नन्हीं कॉमेडियन आपको याद है जिसने 'गंगूबाई' बनकर लोगों को खूब हंसाया था? वही छोटी सी बच्ची जिसने सिर्फ तीन साल की उम्र में बड़े-बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ दिया था? आपके दिमाग पर ज्यादा जोर न डालते हुए हम बताते हैं कि वह बच्ची अब 19 साल की हो गई है और उसका असली नाम सलोनी डैनी है। लाइमलाइट दूर रहने वाली सलोनी एक बार फिर अचानक सुर्खियों में आ गई हैं।
तीन साल की उम्र में 'गंगूबाई' बनकर हिट हुई थीं सलोनी डैनी, लोगों के तानों से परेशान होकर अब उठाया ये कदम
सलोनी डैनी के इस बार चर्चा में आने की वजह है उनका 'फैट टू फिट' वाला लुक। दरअसल सलोनी ने अपना 22 किलोग्राम वजन कम कर लिया है। ये कारनामा उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कर दिखाया। सलोनी ने फैसला किया कि वह हर हाल में वजह घटाएंगी और लॉकडाउन में उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया।
एक इंटरव्यू में सलोनी ने बताया कि बढ़े हुए वजन की वजह से लोग उनका मजाक उड़ाते थे। सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता था। यहां तक कि उन्हें 'भैंस' और 'मोटी' तक कहा गया। सलोनी ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट करने से पहले 10 बार सोचना पड़ता था।
सलोनी डैनी फिलहाल टेलीविजन और फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ट्रांसफॉर्म होने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सलोनी बहुत प्यारी लग रही हैं।
सलोना डैनी ने साल 2007 में 'कॉमेडी सर्कस महासंग्राम' (Comedy Circus Mahasangram) रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें वह टेलीविजन के बड़े-बड़े कॉमेडियन्स के साथ परफॉर्म करती थीं।
इस शो में सलोनी ने 'गंगूबाई' के किरदार से लोगों को खूब हंसाया था। सलोनी उस समय सबसे कम उम्र की कॉमेडियन थीं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सलोनी ने महज तीन साल की उम्र में मराठी धारावाहिक और हिंदी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ भी एक शो में नजर आ चुकी हैं।
इस अभिनेत्री ने साझा की अपनी 'देवी अवतार' तस्वीर, क्या पहचान पाए आप ?