फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लौट रही हैं रिंकू भाभी और जी5 पर अब दिखेंगे मशहूर पाकिस्तानी सीरियल समेत पांच फटाफट खबरें

Thu, 16 Jul 2020 11:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 16 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Five News of Television and OTT Adi Irani Abhishek Sharma ZEE5 Shikara Sunil Grover
आदि ईरानी, रिंकू भाभी - फोटो : Social Media

आदि ईरानी बनेंगे गांव के मुखिया


टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में लगातार नए कलाकारों की भर्ती जारी है। कई बदलियों के बाद अब टीवी और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता आदि ईरानी इस शो में एंट्री करने वाले हैं। आदि इस शो में गांव के मुखिया देवेंद्र का किरदार निभाएंगे जिसका काम माता वैष्णो देवी के खिलाफ आवाज उठाना होगा। बता दें कि लॉकडाउन के बाद शुरू हुई शूटिंग में मां वैष्णो के किरदार में टीवी अभिनेत्री परिधि शर्मा को देखा जा रहा है। इससे पहले इस किरदार को पूजा बनर्जी निभा रही थीं। उन्होंने इस शो को अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से छोड़ दिया था।

Five News of Television and OTT Adi Irani Abhishek Sharma ZEE5 Shikara Sunil Grover
अभिषेक शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक शर्मा के 10 साल पूरे
द जोया फैक्टर, परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण, तेरे बिन लादेन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक शर्मा ने बृहस्पतिवार को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'तेरे बिन लादेन एक अलग सोच वाली कॉमेडी फिल्म थी जिससे इसको वितरक आसानी से नहीं मिले। मैंने इस फिल्म को कई वितरकों को दिखाया लेकिन वह उत्साहित नहीं थे। अंत में इस फिल्म को बोनी कपूर ने पेश किया। आज 10 साल बाद मेरे पास जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार हैं जो मुझ पर भरोसा करते हैं। मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं 'तेरे बिन लादेन' की सफलता ने मुझे एक भरोसेमंद फिल्म निर्देशक बनाया है।'

Five News of Television and OTT Adi Irani Abhishek Sharma ZEE5 Shikara Sunil Grover
Zee5 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जी5 ने समेटी 'जिंदगी' की सामग्री
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 अपनी ही कंपनी के चैनल 'जिंदगी' की सामग्री को भी अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहा है। इसकी शुरुआत इस चैनल की पांच ओरिजिनल सीरीजों को रिलीज करके होगी। उसके बारे में जानकारी देते हुए जी5 ग्लोबल के सीईओ अमित गोयनका ने कहा, 'जी हमेशा से वैश्विक स्तर पर दर्शकों के लिए अनोखी सामग्री परोसने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जिंदगी को उसकी प्रीमियम सामग्री के लिए खूब सराहना मिली है। हम इसकी सामग्री को अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भारतीय और वैश्विक दर्शकों के सामने परोसने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमें भरोसा है कि हमारे दर्शक इस सामग्री को जरूर पसंद करेंगे।' जी के जिंदगी चैनल को अतीत में पाकिस्तानी धारावाहिकों के लिए बहुत शोहरत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five News of Television and OTT Adi Irani Abhishek Sharma ZEE5 Shikara Sunil Grover
Shikara - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'शिकारा' का होगा टेलीविजन प्रीमियर
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'शिकारा' का टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। यह फिल्म वर्ष 1990 में कश्मीर से भगाए गए कश्मीरी पंडितों की कहानी को बताती है। साथ ही निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने इसमें एक लव स्टोरी को भी जोड़ा है। फिल्म में आदिल खान और सादिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। आदिल खान शिव के किरदार में हैं जबकि सादिया ने शांति की भूमिका निभाई है। यह एक शादीशुदा हिंदू जोड़ा है जो श्रीनगर में अपने घर शिकारा में रहते हैं।

विज्ञापन
Five News of Television and OTT Adi Irani Abhishek Sharma ZEE5 Shikara Sunil Grover
Sunil Grover - फोटो : social media

सुनील ग्रोवर की हो रही टीवी पर वापसी
टीवी और फिल्मों के जाने माने अभिनेता सुनील ग्रोवर एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शोज को बनाने वाली कंपनी के साथ एक नया शो बनाने की जुगत में हैं। यह भी एक कॉमेडी शो ही होगा जिसमें सुनील मुख्य भूमिका निभाएंगे। ज्ञात है कि सुनील को टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' में क्रमशः गुत्थी और रिंकू भाभी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। अभिनेता कपिल शर्मा के साथ हुई कुछ अनबन के बाद सुनील ने कपिल का साथ छोड़ दिया था।

पढ़ें: पिता बने गायक बी प्राक, बेटे की तस्वीर साझा कर लिखा- 'मुझे नहीं पता मैं क्या लिख रहा हूं लेकिन..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed