फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: स्मोमैन टास्क में हारी करण कुंद्रा की टीम, इन पांच कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

Wed, 29 Dec 2021 12:10 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 29 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
five contestants including Karan Kundrra Tejasswi Prakash and Umar Riaz were nominated this week in Bigg Boss 15
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 का घर इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। शो को टीआरपी की लिस्ट में लाने के लिए मेकर्स काफी कोशिश कर रहे हैं। तो वहीं घर में भी फिनाले तक पहुंचने के लिए रेस शुरू हो गई है। अब बिग बॉस में अधिक्तर टास्क 'टिकट टू फिनाले' के लिए हो रहे हैं और इन्हीं टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स खेल में आगे बढ़ रहे हैं। मजेदार बात ये है कि इस बार बिग बॉस के घर में अलग से नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी नहीं हो रही है।



ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट 
इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया ‘स्मोमैन’ टास्क के जरिए हुई, जिसमें घरवालों में से किन्ही पांच सदस्यों पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। इस हफ्ते घर में अभिजीत बिचुकले, रश्मि देसाई, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और उमर रियाज नॉमिनेशन में पहुंच गए हैं। अब इनमें से कोई सदस्य इस हफ्ते घर से बाहर हो सकता है।

five contestants including Karan Kundrra Tejasswi Prakash and Umar Riaz were nominated this week in Bigg Boss 15
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस हफ्ते बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को स्नोमैन टास्क दिया गया, जिसमें घरवालों को दो टीम में बांट दिया। इस टास्क में घरवालों को स्मोमैन बनाना था और जिसका स्मोनैम अच्छा होगा। वह इस टास्क को जीत जाएगा। टास्क में राखी सावंत संचालक बनी थीं। इस टास्क की खास बात ये थी कि एक टीम 3 लोगों की थी और दूसरी टीम 4 लोगों की। जिस वजह से खेल मजेदार बनता दिख रहा था। पहली टीम में देवोलीना, प्रतीक, निशांत और शमिता थे और दूसरी टीम में करण कुंद्रा, उमर रियाज और तेजस्वी थी।

five contestants including Karan Kundrra Tejasswi Prakash and Umar Riaz were nominated this week in Bigg Boss 15
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

इस टास्क में दोनों टीम को बिग बॉस की तरफ से एक अधिकार मिला था। टास्क का राउंड जीतने वाली टीम को विरोधी टीम में से एक कंटेस्टेंट को बाहर निकालने का मौका दिया गया था। इस पूरे टास्क में देवोलीना की टाम आगे चल रही थी, जिस वजह से करण कुंद्रा की टीम से दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए, जिसमें खुद करण और उमर शामिल थे। इसके बाद आखिर में देवोलीना, प्रतीक, निशांत और शमिता की टीम जीत गई। ऐसे करके करण कुंद्रा, उमर रियाज, तेजस्वी नॉमिनेशन में पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
five contestants including Karan Kundrra Tejasswi Prakash and Umar Riaz were nominated this week in Bigg Boss 15
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण, उमर और तेजस्वी के साथ रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले भी नॉमिनेशन में गए हैं क्योंकि टास्क की शुरुआत में सभी घरवालों से बिग बॉस ने एक नाम पूछा था, जिसे टिकट टू फिनाले टास्क में खेलने का मौका नहीं दिया जाएगा। इस दौरान घरवाले अभिजीत और रश्मि के नाम पर अटक गए। इसी वजह से बिग बॉस ने रश्मि और अभिजीत दोनों को बाहर कर दिया।

विज्ञापन
five contestants including Karan Kundrra Tejasswi Prakash and Umar Riaz were nominated this week in Bigg Boss 15
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बिग बॉस 15 में राखी सावंत पहली कंटेस्टेंट हैं जो टिकट टू फिनाले जीत चुकी हैं। इसके बाद घर में जो भी टिकट टू फिनाले टास्क हुए हैं, उन्हें घरवालों ने मिलकर रद्द करवा दिया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed