फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता कपूर पर लगा पोस्टर चोरी का आरोप, जहान बक्शी ने ‘His Story’ को बताया ‘Leov’ की कॉपी

Sat, 10 Apr 2021 12:15 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 10 Apr 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
filmmaker Jahan Bakshi accused ekta kapoor to steal his loev poster in her Gay web series his story
His Story, Loev - फोटो : Social media

बॉलीवुड में कई बार फिल्मों और गानों की चोरी के आरोप प्रत्यारोप लगते हैं। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है पोस्टर चोरी का। टीवी क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर पर इस बार पोस्टर चोरी का आरोप लगा है। एकता ने एक दिन पहले अपनी वेब सीरीज ‘हिज स्टोरी (His Story)’ का पोस्टर रिलीज किया था, जो समलैंगिकता वाली कहानी को दर्शता है। ये वेब सीरीज भी समलैंगिक रिश्तों पर बनी है, जिसका निर्माण ऑल्ट बालाजी ने किया है।

filmmaker Jahan Bakshi accused ekta kapoor to steal his loev poster in her Gay web series his story
ekta kapoor - फोटो : instagram

‘हिज स्टोरी’ का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही विवाद खड़ा हो गया है। 2015 में रिलीज हुई फिल्म LEOV के निर्माताओं ने एकता पर पोस्टर को लेकर साहित्यिक चोरी का इल्जाम लगा दिया है। मेकर्स जहान बक्शी ने इसे हूबहू अपनी फिल्म की नकल बताया। इतना ही नहीं उनका कहना है कि ये पोस्टर के अलावा फिल्म की कहानी भी उनकी पटकथा की कॉपी है।

filmmaker Jahan Bakshi accused ekta kapoor to steal his loev poster in her Gay web series his story
Ekta Kapoor house inside pictures - फोटो : Instagram

इसको लेकर जहान ने ऑल्ट बालाजी और जी 5 पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'भाई ऑल्ट बालाजी क्या तुम ठीक हो? अगर आपको कोई पोस्टर डिजाइनर चाहिए तो मैं आपकी सहायता कर सकता हूं। मैं वादा करता हूं कि ये इतना मंहगा भी नहीं है।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन
filmmaker Jahan Bakshi accused ekta kapoor to steal his loev poster in her Gay web series his story
ekta kapoor - फोटो : social media

जहान बक्शी यही नहीं रुके। उन्होंने एकता कपूर पर ट्वीट वार जारी रखते हुए एक और ट्वीट किया था। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म के पोस्टर को किसने बनाया था। साथ ही कहा कि किसी भी फिल्म के लिए पोस्टर पर पैसा और समय लगाना मुश्किल होता है। जिनके पास असली पोस्टर बनाने के पैसे हैं वो दूसरों के पोस्टर कॉपी कर रहे हैं। यह दुखद है।
 

 

विज्ञापन
filmmaker Jahan Bakshi accused ekta kapoor to steal his loev poster in her Gay web series his story
Ekta Kapoor - फोटो : file photo

वहीं फिल्म के निर्देशक सुधांशु सरिआ ने भी ऑल्ट बालाजी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि ‘ये इंडस्ट्री ऐसी क्यों है? जब उठा तो पता कि कड़ी मेहनत से बनाया गया हमारा पोस्टर ऑल्ट बालाजी के बुद्धिमान लोगों ने अपनी फिल्म के लिए बिना किसी रोक टोक के ले लिया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed