छोटे पर्दे की अभिनेत्रियां केवल अपने टीवी सीरियल्स की वजह से नहीं बल्कि फिल्मों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री की ऐसी कई अभिनेत्रियों हैं जो सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। इनमें से बहुत सी सफल अभिनेत्री बनीं वहीं कुछ का फिल्मी पर्दे पर करियर खास नहीं रहा। ऐसे में आज हम आपको टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है।
टीवी: ये मशहूर अभिनेत्रियां साउथ की फिल्मों में भी दिखा चुकीं हैं अपना जलवा, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
यह छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनीता हसनंदानी ने साल 2001 में फिल्म 'नुव्वु नेनु' से साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था। तब से अब तक अनीता हसनंदानी साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब पसंद किया है। हाल ही में वह एक बेटे की मां बनी हैं जिसके बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
यह 'गंगा' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। अदिति शर्मा को बॉलीवुड फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में भी देखा जा चुका है। अदिति शर्मा भी साउथ फिल्मों की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने साउथ की फिल्म Gunde Jhallumandi, 'ओम शांति' और 'बबलू' में काम किया है।
एरिका ने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा का किरदार किया है। एरिका फर्नांडिस साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा कई फिल्मों में अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' की अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने अपने अभिनय की शुरुआत तमिल फिल्म से की थी। उन्होंने साल 2006 में तमिल फिल्म Kalvanin Kadhali से डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म को खूब पसंद किया गया। इसके बाद श्रद्धा ने तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा की कई फिल्मों में भी काम किया है। श्रद्धा आर्या बॉलीवुड फिल्म 'निशब्द' और शाहिद कपूर की फिल्म 'पाठशाला' में भी नजर आ चुकी हैं।