फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naagin 6: नागिन 6 का प्रोमो देख दर्शकों ने पकड़ा सिर, बोले- नागिन अब चीन जाएगी इंतकाम लेने

Wed, 19 Jan 2022 04:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 Jan 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Ekta kapoor show naagin 6 promo out fans says now it is going naagin vs corona
नागिन 6 का दूसरा प्रोमो हुआ रिलीज - फोटो : social media

एकता कपूर के बहुचर्चित सीरियल नागिन 6 के कई प्रोमो रिलीज किए गए हैं। प्रोमो में नागिन को एक वायरस से लड़ते हुए दिखाया जा रहा है। इस प्रोमो के रिलाज के बाद से लोग सोशल मीडिया पर इस शो को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो एकता कपूर के शो की वायरस से तुलना कर दी है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शो के राइटर को ढूंढ रहे हैं।




कलर्स चैनल ने किया प्रोमो रिलीज
कलर्स पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल के प्रोमो को चैनल ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया। इसको शेयर करते हुए चैनल ने लिखा, "देश की रक्षा करने के लिए, जहर को जहर बनकर खत्म करने फिर एक बार आ रही है नागिन।"

Ekta kapoor show naagin 6 promo out fans says now it is going naagin vs corona
नागिन

ये दिखाया गया है प्रोमो में 
प्रोमो की शुरुआत एक पड़ोसी देश द्वारा जैविक हथियार का उपयोग करके देश पर हमला करने के साथ होती है। इसमें मेकर्स इसका समाधान खोजने के लिए वैज्ञानिक, संतों और भिक्षुओं को एक साथ लाते हैं और इसके बाद नागिन को पेश किया जाता है। वर्तमान परिस्तिथियों को देखते हुए, इसका प्लॉट दिलचस्प लग रहा था। लेकिन इलाज के लिए नागिन का उपयोग करना थोड़ा अटपटा लग रहा है। 



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



 
Ekta kapoor show naagin 6 promo out fans says now it is going naagin vs corona
नागिन 6 - फोटो : social media

जमकर उड़ रहा प्रोमो का मजाक 
इस शो को ट्रोलिंग का जमकर सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा है, "मैं इस पागलपन में बिलकुल विश्वास नहीं कर सकती हूं।" दूसरे ने लिखा, "डॉक्टर तो बैठे-बैठे मक्खियां मार रहे थे, वैक्सीन तो साक्षात नागिन लेकर आई है।" एक ने लिखा,"अरे ये वीडियो चाइना वालों तक नहीं पहुंचना चाहिए वरना या तो वो लोग आत्महत्या कर लेंगे या इंडिया वालों को मार देंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta kapoor show naagin 6 promo out fans says now it is going naagin vs corona
नहीं उठा नागिन पर से पर्दा - फोटो : social media

नहीं उठा नागिन से पर्दा 
हालांकि इस प्रोमो से अभी इस बार नागिन कौन है ये साफ नहीं हुआ है। इसे लेकर अभी सस्पेंस कायम है। लोग इस बात का भी कयास लगा रहे हैं कि अगली नागिन कौन होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed