फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया एकता कपूर की नई 'नागिन' का लुक, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को मिला चांस

Wed, 06 Dec 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
ekta kapoor new show naagin 3, Krystle Dsouza and priyank sharma will be in show

एकता कपूर अपने मशहूर टीवी शो 'नागिन' को कुछ बदलाव के साथ एक बार फिर टीवी पर लॉन्च करने वाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया और इसके बारे में जिक्र भी किया। बता दें कि इस शो के लिए पिछले एक महीने से ऑडिशन चल रहे हैं।

ekta kapoor new show naagin 3, Krystle Dsouza and priyank sharma will be in show

खबरे हैं कि क्रिस्टल डिसूजा को शो में शिवानी के रोल के लिए कास्ट किया जा सकता है, जो पहले मौनी रॉय निभा रही थी। जबकि तक्षा के रोल के लिए विंध्या तिवारी और तान्या शर्मा में से किसी को कास्ट किया जा सकता है। इस दोनों रोल के लिए कई एक्ट्रेस ने ऑडिशन दिया था। 

ekta kapoor new show naagin 3, Krystle Dsouza and priyank sharma will be in show

गौरतलब है कि क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों कलर्स के शो 'बेलन बहू' में काम कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने 'पायलट' के लिए भी शूटिंग की है, लेकिन अब वह नागिन बनकर लोगों के सामने आएंगी। इस बारे में एकता ने लिखा, 'नागिन की नई सीरिज जल्द ही आने वाली है। जैसा कि हमने मौनी रॉय और अदा खान को अलविदा कह दिया है। अब जल्द ही हम नई नागिन या फिर नागिनों के से पर्दा उठाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ekta kapoor new show naagin 3, Krystle Dsouza and priyank sharma will be in show

नए शो में मौनी रॉय की जगह क्रिस्टल डिसूजा नजर आएंगी, जबकि अदा खान की जगह विंध्या तिवारी या तान्या शर्मा नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि नागिन-3 पिछले शो की तुलना में अलग होगी। इस शो की कहानी कॉलेज के दो दोस्तों से शुरू होगी। 

विज्ञापन
ekta kapoor new show naagin 3, Krystle Dsouza and priyank sharma will be in show

नागिर 3 को एकता जनवारी 2018 में लॉन्च करेंगी। यह बिग बॉस 11 की जगह कलर्स पर दिखाया जाएगा। बता दें कि इस शो में मेल लीड के लिए एकता को यंग एक्टर की जरूरत है। इसके लिए वह बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट प्रायंक शर्मा को कास्ट कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed