एकता कपूर का मच अवेटेड सीरियल 'नागिन-3' में करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी का लुक सामने आ चुका है। सीरियल के कलाकार आए दिन सेट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। सीरियल के पिछले दो सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया और टीआरपी लिस्ट में दोनों ही सीजन ने खूब धमाल मचाया। अब इसके तीसरे सीजन का इंतजार है।
पिछले दिनों एकता ने सोशल मीडिया पर अनीता हसनंदानी और करिश्मा तन्ना के लुक का खुलासा किया था। बता दें कि इस सीरियल में सुरभि ज्योति मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इन दिनों मुंबई के लोनावला में इस सीरियल की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। सेट से तस्वीरों और वीडियो को देखकर हर कोई नागिन के तीसरे सीजन को देखने के लिए बेताब है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसकी कहानी क्या होगी।
सीरियल से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस सीजन में सीरियल का प्लॉट अक्षय कुमार और सनी देओल की फिल्म 'जानी दुश्मन' से प्रेरित होकर बनाया गया है। इस सीरियल में रजत टोकस महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले है। रजत इस सीरियल में नागराज के रुप में नजर आएंगे।
जानकारी के मुताबिक एक हादसे के दौरान करिश्मा तन्ना का किरदार अपने नागराज को खो बैठती हैं। वह अपने नागराज के हत्यारों से बदला लेने की आग में ऐसी तबाही मचाएंगी कि सब नष्ट हो जाएगा। फिल्म 'जानी दुश्मन' की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी।
फिल्म में अरमान कोहली ने नागराज की भूमिका अदा की थी और नागराज अपने प्रेमिका मनीषा कोइराला की हत्या का बदला लेने की आग में तड़पता फिरता है। बता दें कि 2 जून को ' नागिन 3' लॉन्च होगा। अब देखना होगा कि नागिन के इस सीजन को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।