बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान काफी सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। भले ही लोग एजाज खान को टीवी कलाकार के रूप में जानते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि एजाज खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्मों से की थी। उन्होंने अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘तक्षक’ में काम किया। इसके बाद उन्होंने लगातार अपने अभिनय के दम पर मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई। उन्होंने 50 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में काम किया है। टीवी की दुनिया में एजाज खान बड़ा नाम है।
जन्मदिन विशेष: अनीता हसनंदानी को डेट कर चुके हैं एजाज खान, आर्थिक तंगी की वजह से रेस्तरां में धोए बर्तन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल की उम्र में माता-पिता हो गए थे अलग
एजाज की पर्दे पर कहानी जितनी शानदार रही है उनकी निजी जिंदगी में उतनी ही कठनाई और संघर्ष रहे हैं। विवादों से भी एजाज खान का गहरा नाता रहा है। एजाज खान का एक छोटा भाई और उनकी बहन है। एजाज जब सिर्फ तीन साल के थे तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। एजाज खान की बहन उनकी मां के साथ हैदराबाद में ही रहती थीं, लेकिन साल 1991 में उनकी मां का निधन हो गया।
इन अभिनेत्रियों को कर चुके हैं डेट
बिग बॉस के घर में एजाज खान को भले ही प्यार के रूप में पवित्रा पुनिया मिल गई हों, लेकिन एजाज खान की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। एजाज खान ने अब तक शादी नहीं की है, हालांकि उन्होंने टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी को डेट किया था, लेकिन किन्हीं निजी कारणों के चलते इन दोनों का साल 2010 में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद एजाज खान की जिंदगी में निधि कश्यप आईं लेकिन उनसे भी उनका रिश्ता अधिक समय तक नहीं चला।
मेंटल हेल्थ का हो चुके हैं शिकार
कभी अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वाले एजाज खान ने खुद लॉकडाउन के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि एक समय ऐसा था उनकी जिंदगी में जब वो मानसिक तनाव से गुजर रहे थे एक समय ऐसा आया था जब काम और पैसे दोनों की कमी होने के कारण उन्हें रेस्तरां तक में बर्तन धोने पड़े। एजाज ने खुलासा करते हुए बताया कि वो उनकी जिंदगी का एक ऐसा समय था जब वो बहुत परेशान थे, यहां तक कि वो लंबे समय तक पहाड़ों में रहने चले गए थे और उस दौरान कई लोगों ने उन्हें पागल भी समझा।
एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाया था रेप का आरोप
एजाज खान कि पूर्व गर्लफ्रेंड निधि कश्यप ने एजाज खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए उन पर रेप का आरोप लगाया था। निधि कश्यप ने एजाज खान पर जबरन रेप करने के गंभीर आरोप लगाए थे। एजाज खान ने एक मीडिया बातचीत के दौरान निधि कश्यप के साथ अपने रिश्ते को अपनी सबसे बड़ी भूल बताया था।