{"_id":"5b4438484f1c1b92468b5927","slug":"dayaben-and-jethalal-in-shicked-after-hearing-dr-hathi-death-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ.हाथी के निधन की खबर सुनकर इन 2 एक्टर्स का हुआ बुरा हाल, एक ने तो पोस्ट कर कह दी बड़ी बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डॉ.हाथी के निधन की खबर सुनकर इन 2 एक्टर्स का हुआ बुरा हाल, एक ने तो पोस्ट कर कह दी बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
dr hathi
मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद के निधन की वजह से टीवी की दुनिया में सन्नाटा पसर गया है। हर कोई उनके निधन की खबर सुनकर सदमे में है। कवि कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से सोमवार को हुआ था। इस शोक की घड़ी में शो के लीड एक्टर्स दयाबेन और जेठालाल का खुद को संभालना मुश्किल हो रहा है।
Disha Vakani
वैसे तो दयाबेन यानी कि दिशा वकानी इन दिनों काफी लंबे वक्त से इस सीरियल से दूर हैं। अपने सह-कलाकार के अचानक निधन की खबर सुनकर अपने आप को संभालना मुश्किल हो रहा है। इस बीच उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा - 'इस पर यकीन करना मुश्किल है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं।'
dr hathi
दिशा ने आगे कहा - 'वह अच्छे इंसान थे। परदे के पीछे और आगे वह एक समान थे। यहां तक कि मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान वह अक्सर गुलाब जामुन लेकर आते थे। जब से यह खबर सुनी है खुद को संभाल नहीं पा रही।' इसके साथ ही शो के लीड एक्टर जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी ने भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
dilip joshi
दिलीप जोशी ने कहा - 'खबर सुनकर दुखी होने के साथ-साथ सदमे में हूं। उनके निधन की खबर मुझे फोन पर मिली। वह हमारे शो के लाफिंग बुद्धा थे।' डॉक्टर हाथी की मौत ने जितना शो के लीड एक्टर्स को हिला कर रख दिया है ठीक वैसा ही हाल सीरियल में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्या गांधी का भी है।
विज्ञापन
tappu
भव्या ने डॉक्टर हाथी के सीने से लगते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए टप्पू ने लिखा - 'आपको इस हग की तरह मैं हमेशा पकड़े रहूंगा।' डॉक्टर हाथी का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। कहा जा रहा है जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा वे घर पर थे। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। जैसे ही डॉ. हाथी के निधन की खबर लगी तारक मेहता शो की शूटिंग कैंसिल कर दी गई थी।
I will hold on to this hug... sleep in ease.
A post shared by Bhavya Gandhi (@bhavyagandhi97) on