टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्राची तेहलान के साथ दिल्ली के रोहिणी इलाके में बदसलूकी मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ आरोपियों ने नशे की हालत में छेड़खानी और मारपीट की थी।
2 of 5
Prachi Tehlan
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया गया कि शराब के नशे में धुत कार सवार चार युवकों ने उनकी कार का पीछा किया और अपार्टमेंट पहुंचने पर गाली-गलौज करने लगे थे। प्राची की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पीतमपुरा निवासी कशिश मदान, आशीष, अक्षय कपूर और चिराग बुद्धिराज हैं।
3 of 5
Prachi Tehlan
- फोटो : इंस्टाग्राम
इनकी कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अभिनेत्री प्राची तेहलान ने कहा कि वे पति रोहित सरोहा के साथ रोहिणी सेक्टर-14 में रहती हैं। रविवार देर रात वो पति के साथ रूपनगर स्थित अपने मामा के घर से लौट रही थीं।
4 of 5
Prachi Tehlan
- फोटो : इंस्टाग्राम
पीतमपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल के पास उनकी कार के आगे एक कार चल रही थी। चालक ने कार को अचानक बीच रास्ते में रोक दिया। काफी हॉर्न बजाने के बावजूद उन्होंने कार नहीं हटाई। उनके पति अपनी गाड़ी लेकर किसी तरह इस कार के बगल से निकल गए तो कार में मौजूद युवक उनकी कार का पीछा करने लगे।
5 of 5
Prachi Tehlan
- फोटो : इंस्टाग्राम
जब प्राची अपने अपार्टमेंट में पहुंचीं तो चारों युवक अंदर घुस गए और बदसलूकी करने लगे। उन्होंने दंपती से गाली-गलौज भी की। प्राची ने बताया कि आरोपी छह किलोमीटर से उनका पीछा कर रहे थे। वे उन्हें घर नहीं जाने देने की बात कह रहे थे।