फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगेतर को लेकर कुछ ऐसा बोल गए 'सूरज', लोग मार रहे ताने

Sun, 02 Apr 2017 03:00 PM IST
संगीता तोमर
संगीता तोमर Updated Sun, 02 Apr 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
'Diya Aur Baati Hum' actor Anas Rashid aka Sooraj on his would be wife
अनस राशिद और उनकी मंगेतर हीना
'दीया और बाती' में सूरज का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए टीवी एक्टर अनस राशिद ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया जब उन्होंने अनाउंस किया कि वो 14 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी लोगों को तब होगी जब उन्हें अनस राशिद के विचारों के बारे में पता चलेगा।
'Diya Aur Baati Hum' actor Anas Rashid aka Sooraj on his would be wife
अनस राशिद
अपनी होने वाली बीवी को लेकर अनस राशिद ने ऐसी बात कही है जिससे उनका दोगलापन लोगों के सामने आ गया है। एक इंटरव्यू के दौरान जब अनस से पूछा गया कि उन्होंने शादी के लिए अपनी इंडस्ट्री से ही कोई लड़की क्यों नहीं चुनी, तो इस पर अनस ने कहा कि वो पहले से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अगर घर की बहू यानि उनकी बीवी भी काम करेगी तो घर का काम कौन करेगा ?
'Diya Aur Baati Hum' actor Anas Rashid aka Sooraj on his would be wife
अनस राशिद और दीपिका सिंह
अब ऐसी सोच के बारे में क्या कहा जाए। रील में महिलाओं के सम्मान और उनकी तरक्की की बात करने वाला ये एक्टर असल जिंदगी में इतनी विपरीत सोच का कैसे हो सकता है ? उसके ऐसे दकियानूसी ख्याल कैसे हो सकते हैं ? अनस राशिद की ऐसी बात गले से नहीं उतरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Diya Aur Baati Hum' actor Anas Rashid aka Sooraj on his would be wife
अनस राशिद और दीपिका सिंह
अनस राशिद के इस बयान पर गौर फरमाया जाए तो उनकी जो असल छवि है वो उनकी रील छवि से बिल्कुल अलग है। एक तरफ सूरज है जो अपनी संध्या और उसके करियर को बनाने के लिए जी-जान तक लगा देता है और घर संभालने में मदद करता है वहीं दूसरी तरफ सूरज के किरदार को निभाने वाले अनस राशिद हैं जिनके ख्याल एक  महिला को घर की चारदीवारी में रखने के हैं।
विज्ञापन
'Diya Aur Baati Hum' actor Anas Rashid aka Sooraj on his would be wife
अनस राशिद
शायद ये बात बोलते वक्त अनस राशिद भूल गए है कि करियर के साथ साथ एक लड़की घर भी संभालती आई है। ऐसे वक्त में जहां महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्नति को लेकर लोग जागरूक हुए हैं...ऐसे वक्त में जब महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, अनस राशिद की ये सोच दर्शाती है कि समाज में अभी भी ऐसे लोग हैं जो महिलाओं की उन्नति से खुश नहीं और उन्हें आगे बढ़ते हुए देखना नहीं चाहते।

जाहिर तौर पर अनस राशिद की ये छवि उनके ऑन-स्क्रीन छवि से कतई मेल नहीं खाती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed