फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महीने में 25 दिन काम करते हैं जेठालाल, फीस जानेंगे तो रह जाएंगे अवाक

Sun, 02 Apr 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Sun, 02 Apr 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
Dilip Joshi Jethalal Disha Vakani Dayaben fees for Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिलीप जोशी और दिशा वकानी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल और दयाबेन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं। तकरीबन 9 सालों से 'तारक मेहता' के ये दोनों किरदार यानि दिलीप जोशी और दिशा वकानी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन आप इनकी फीस के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
Dilip Joshi Jethalal Disha Vakani Dayaben fees for Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिलीप जोशी और दिशा वकानी
सालों से दिलीप जोशी इंडस्ट्री में हैं लेकिन उन्हें जो पहचान जेठालाल बनकर मिली वो किसी और किरदार ने नहीं दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिलीप जोशी सलमान खान और शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। यहां तक कि दिलीप जोशी ने सलमान की डेब्यू फिल्म में भी उनके साथ काम किया। लेकिन आज जहां सलमान खान सुपरस्टार हैं वहीं दिलीप जोशी स्ट्रगल करते रह गए। लेकिन 2008 में मिले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने उनकी जिंदगी ही बदल दी।
Dilip Joshi Jethalal Disha Vakani Dayaben fees for Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
आज दिलीप जोशी की पहचान जेठालाल के रूप में ही हो गई है। दिलीप जोशी यानि जेठालाल एक दिन के शूट के लिए पचास हजार रुपए लेते हैं यानि उनकी महीने भर की फीस करीब पंद्रह लाख है। जेठालाल महीने में सिर्फ 25 दिन ही काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Joshi Jethalal Disha Vakani Dayaben fees for Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
दयाबेन के किरदार में दयाबेन
वहीं जेठालाल की पत्नी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी चालीस हजार रुपए रोजाना के चार्ज करती हैं और इस तरह वो महीने भर में बारह लाख कमाती हैं। दयाबेन नाम किरदार काफी बातूनी और चुगलबाज है और असल जिंदगी में शांत रहने वाली दिशा वकानी ने इस किरदार को इस तरह निभाया कि वो यादगार बन गया।
विज्ञापन
Dilip Joshi Jethalal Disha Vakani Dayaben fees for Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
दयाबेन के किरदार में दयाबेन
इस किरदार के लिए दिशा वकानी अलग तरह की आवाज निकालती हैं जो आमतौर पर किसी के लिए भी मुश्किल भरी बात है लेकिन दिशा वकानी का ये टैलेंट ही है कि वो ऐसी आवाज निकालकर घंटों तक शूट कर लेती हैं। इस किरदार की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि आज दिशा वकानी को दयाबेन के नाम से भी लोग जानते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed