टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से फेमस होने वाली दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर ऐसी खबर सामने कि उनके फैंस के होश उड़ गए। दरअसल, किसी ने ट्विटर पर लिखा कि दिव्यांका का निधन हो गया है।
सोशल मीडिया पर आई दिव्यांका की मौत की खबर, खुद ट्वीट कर कहा, 'अभी मैं जिंदा हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये खबर तेजी से वायल होने लगी। सोशल मीडिया यूजर Amena❤'sDivAnGHT ने अपने अकाउंट में लिखा, 'दीदी, मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं रोते हुए ये ट्वीट कर रही हूं। दीदी आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगी।'
Di , I can never believe that. When I just read this tweet I got teary eyed, how can people go so low 😭😭😭😭😭😭😭 love u di with all my heart pic.twitter.com/NXPOd9SLOs
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका की मौत की ये झूठी खबर उन तक भी पहुंची। तब दिव्यांका ने खुद ट्वीट कर लिखा, 'कोई मेरे मरने की झूठी खबर फैला रहा है। दोस्तों मैं जिंदा हूं। कृप्या ऐसी खबरें फैलाकर मेरे परिवार और दोस्तों को परेशानी में डालें'।
Someone's spreading news about me being in #RIPmode. Guys I'm very much alive. Please don't trouble my friends and family with such rumours.
जब दिव्यांका ने ये ट्वीट किया तब उनके फैंस को राहत मिली। दिव्यांका के ट्वीट पर उनके फैंस ने लिखा, 'कोई ऐसा कैसे कर सकता है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा।'
ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी की मौत की अफवाह फैली हैं। इससे पहले दिलीप कुमार की मौत की भी अफवाह सोशल मीडिया पर आई थी। जिसे खुद दिलीप कुमार ने ट्वीट कर झूठा बताया था।