फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 48: 'अनुपमा' को लगा तगड़ा झटका! 48वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रहा स्टार प्लस के इस शो का राज

Thu, 08 Dec 2022 04:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 08 Dec 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 48 top 5 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie pandya store yrkkh
टीआरपी लिस्ट - फोटो : Social media

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क ने इस साल के 48वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। बार्क इंडिया द्वारा जारी इस हफ्ते की इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। एक ओर जहां अनुपमा ने इस हफ्ते एक बार फिर अपनी बादशाहत खो दी है, तो वहीं स्टार प्लस के ही एक मशहूर सीरियल की टीआरपी रेटिंग में गिरावट देखने को मिली। लेकिन इस हफ्ते लिस्ट में एक सीरियल ने धमाकेदार एंट्री भी मारी है, जिसे देख सभी चौंक गए हैं। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो को दर्शकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद और कौन सा शो हुआ टॉप 5 में शामिल- 

barc trp week 48 top 5 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie pandya store yrkkh
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में 
इस हफ्ते सबको चौंकाते हुए इस लिस्ट में पहले स्थान पर स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आ गया है। 'अनुपमा' को पछाड़ते हुए ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर इस शो ने 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं। इस शो की रेटिंग में बीते कई समय से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोगों के दिलों में इस शो की कहानी के लिए दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।
Kapil Sharma: कपिल की 'ज्विगाटो' का फिर होगा प्रीमियर, केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी मूवी

barc trp week 48 top 5 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie pandya store yrkkh
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर इस धारावाहिक की लोकप्रियता में इस हफ्ते थोड़ी कमी देखने को मिली है। यह शो शुरुआत से ही दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है, लेकिन इस बार इसकी रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल बीते लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ था, लेकिन इसने इस हफ्ते लिस्ट दूसरा स्थान हासिल किया है। इस हफ्ते ‘अनुपमा’ ने नंबर दो की पोजीशन हासिल की है। 'अनुपमा' को इस हफ्ते 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।    
Rhea Chakraborty: कौन हैं रिया के नए बॉयफ्रेंड बंटी? अभिनेत्री से पहले सोनाक्षी-सुष्मिता संग भी जुड़ा है नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 48 top 5 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie pandya store yrkkh
इमली - फोटो : Social Media

इमली  
मशहूर टेलीविजन शो ‘इमली’ ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में अपनी जगह बरकरार रखी है। शो में चीनी, इमली और अथर्व की तिगड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है, जिसकी वजह से शो की व्यूअरशिप बढ़ी है। 48वें हफ्ते में 'इमली' को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
Taapsee Pannu Interview: ‘साउथ में काम करना पहले कमजोरी मानी जाती थी’, ‘डंकी’ में शाहरुख के साथ पर बोलीं तापसी

विज्ञापन
barc trp week 48 top 5 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie pandya store yrkkh
पंड्या स्टोर - फोटो : social media

पंड्या स्टोर
स्टार प्लस के लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘पंड्या स्टोर’ ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में अपनी शानदार वापसी की है। मल्टीस्टारर सीरियल इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे पायदान हासिल किया है। शो ने इस बार अपनी रेटिंग में सुधार करते हुए टीआरपी लिस्ट में काफी समय बाद वापसी की है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि यह सीरियल कब तक टीआरपी की इस दौड़ में खुद को बनाए रखता है।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed