{"_id":"62cef582cee0bb5dc952fe12","slug":"disha-parmar-and-rahul-vaidya-will-celebrate-their-first-marriage-anniversary-in-london-share-photo-from-their-trip","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Disha Parmar-Rahul Vaidya: शादी की पहली सालगिरह मनाने लंदन पहुंचे दिशा और राहुल, रोमांटिक अंदाज में आए नजर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Disha Parmar-Rahul Vaidya: शादी की पहली सालगिरह मनाने लंदन पहुंचे दिशा और राहुल, रोमांटिक अंदाज में आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिशा परमार, राहुल वैद्य
- फोटो : Instagram
Link Copied
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य टेली टाउन की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की शादी को कुछ दिनों में एक साल का वक्त पूरा होने जा रहे है। ऐसे में कपल अपनी शादी की पहली सालगिरह को मनाने के लिए लंदन पहुंच गया है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। तस्वीरों में राहुल और दिशा का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
2 of 4
दिशा परमार, राहुल वैद्य
- फोटो : Instagram
दिशा इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' कर रही हैं, जिससे उन्होंने कुछ दिन का ब्रेक लिया है। एक इंटरव्यू में राहुल वैद्य ने इस बात की पुष्टि की थी कि दोनों 10 दिनों के लिए लंदन जा रहे हैं। अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर खूब सारी तस्वीरें की हैं, जिसमें दोनों काफी रोमांटिक लग रहे हैं। किसी तस्वीर में राहुल दिशा को निहार रहे हैं, तो किसी में दोनों एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
दिशा ब्लैक एंड व्हाइट ओवरकोट और डेनिम में खूबसूरत लग रही हैं, तो राहुल ब्लू स्वेटशर्ट और डेनिम में दिखाई दे रहे हैं। दिशा ने स्टोरी भी लगाई है, जिसमें दोनों लॉन्ग ड्राइव का मजा ले रहे हैं और उसके बाद वह समुद्र में बोट राइड का आनंद उठा रहे हैं। दोनों ही अपने वेकेशन को काफी एंजॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राहुल वैद्य और दिशा पहली बार एक म्यूजिक वीडियो के दौरान मिले थे, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। वहीं, राहुल ने बिग बॉस के घर से दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद दिशा ने शो में आकर ही अपना जवाब दिया था। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने 16 जुलाई 2021 को अपने परिवार और दोस्ती की मौजूदगी में शादी कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।