फिल्म 'यारियां' से डायरेक्टर्स की दौड़ में शामिल हुईं दिव्या खोसला कुमार ने बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे को बधाई दी हैं। उन्होंने शिल्पा के ये खिताब जीतने पर बहुत ही खुशी जाहिर की है..आइए जानते है दिव्या ने क्या कहा शिल्पा के बारे में...
सलमान के साथ काम कर चुकीं इस एक्ट्रेस ने Bigg Boss में शिल्पा की जीत पर दिया ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'यारियां' और 'सनम रे' जैसी रोमांटिक और लविंग फिल्म देने वालीं एक्ट्रेस से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बनीं दिव्या खोसला कुमार बिग बॉस सीजन की विनर शिल्पा शिंदे पर खुलकर बोली हैं। उन्होंने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अच्छा फैसला बतयाा है।
बता दें कि दिव्या ने कहा 'मैं बहुत खुश हूं कि बिग बॉस ने शिल्पा को विनर चुना।' दिव्या ने आगे कहा कि इंसान की ईमानदारी उसके अंदर दिख जाती है और वो ईमानदारी शिल्पा शिंदे में थी इसलिए वे इस रियल्टी शो के विनर बनने के लिए डिजर्व करती थीं।
@iamDivyaKhosla said Shilpa Shinde is Real and Deserved the Trophy!pic.twitter.com/Vc3swh9B03
— The Reality Shows↩ (@TheRealityShows) January 16, 2018
दिव्या ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत 2004 में आई फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से की थी। दिव्या ने टॉलीवुड में भी 2004 में फिल्म 'लव टूडे' से करियर शुरू किया था। इससे पहले दिव्या 2003 में आई प्राइवेट एलबम 'जिद ना करो ये दिल का मामला है' में सलमान खान के साथ भी काम कर चुकी हैं।
दिव्या टी-सीरिज कंपनी के मालिक भूषण कुमार की पत्नी हैं। बता दें कि दिव्या ने अपनी ही फिल्मों के पांच गानों में कोरियोग्राफ भी किया है जिसमें सॉन्ग बारिश, लव में थोड़ा और, अल्लाह वारिया और जोर लगाके शामिल हैं। रणवीर कपूर की फिल्म रॉय की प्रोड्यूसर भी दिव्या ही थीं।