{"_id":"5a5dc4214f1c1b60268b4b6c","slug":"saif-ali-khan-daughter-sara-ali-khan-in-bikini-with-bigg-boss-contestant-vikas-gupta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ की बेटी के साथ विकास गुप्ता की फोटो वायरल, पूल में ऐसे कपड़ों में खुलेआम दिया पोज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सैफ की बेटी के साथ विकास गुप्ता की फोटो वायरल, पूल में ऐसे कपड़ों में खुलेआम दिया पोज
Wed, 17 Jan 2018 08:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिग बॉस 11 के टॉप 3 में शामिल हुए कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वह सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस तस्वीर में सारा विकास के साथ बिकिनी में पोज दे रही हैं। वैसे तो सारा और विकास की ये तस्वीर कुछ समय पुरानी है लेकिन बिग बॉस के फिनाले वाले दिन से ये तस्वीर एक बार फिर से सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगी है।
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक सारा के साथ की ये तस्वीर खुद विकास गुप्ता ने शेयर की थी। जिस वक्त विकास गुप्ता ने ये फोटो ट्वीट की थी उन दिनों सारा फिल्मों में एंट्री के लिए तैयारी कर रही थीं। उस समय विकास गुप्ता की ट्वीट की हुई ये फोटो वायरल होने लगी थी। हालांकि बाद विकास ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।
3 of 4
अब एक बार फिर से ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हैरानी की बात ये है कि आखिर क्यों बिग बॉस 11 के फिनाले के कुछ घंटों बाद ही ये तस्वीर फिर से सोशल मीडिया में शेयर की गई। आपको बता दें कि विकास गुप्ता बिग बॉस 11 के टॉप 3 फाइनलिस्ट में से एक थे। विकास ने शो में हिना खान और शिल्पा शिंदे को कड़ी टक्कर दी थी। पूरे शो में शिल्पा शिंदे के साथ उनकी नोकझोंक चलती रही और दर्शकों ने इसे पहुत पसंद किया।
विकास गुप्ता एंड टीवी के चैनल हेड रह चुके हैं। चैनल हेड रहते हुए ही एक प्रोग्राम को लेकर शिल्पा शिंदे के साथ उनका विवाद हुआ था। विवाद के बाद विकास ने शिल्पा को शो से बाहर निकाल दिया था। शो से निकलने के बाद शिल्पा शिंदे को कहीं कोई काम नहीं मिला। अब बिग बॉस जीत कर शिल्पा फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।