फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनवीर की खुली पोल, उल्लू बन गए सलमान और बिग बॉस

Wed, 08 Feb 2017 10:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
did manveer tell lie to salman and bigg boss

बिग बॉस सीजन 10 जीतकर मनवीर गुर्जर ने आम लोगों के साथ साथ सलमान का दिल भी जीत लिया था लेकिन अब उनका सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया है। ट्राईसिटी टुडे नाम की वेबसाइट के मुताबिक वो पहले से शादीशुदा है। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी 5 साल की एक बेटी भी है। उन्होंने और उनके परिवार ने मिलकर ये बात पूरे देश से छिपाई।

मनवीर की खुली पोल, उल्लू बन गए सलमान और बिग बॉस

did manveer tell lie to salman and bigg boss

आपको बता दें कि बिग बॉस-10 के विजेता बने मनवीर गुर्जर उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं। मनवीर ने करीब पांच साल पहले शादी की थी। उनके घोड़ी चढ़ते हुए वीडियो और उनकी दुल्हन के साथ फोटो भी मौजूद है। ये वीडियो और फोटो मनवीर के एक करीबी दोस्त मनीष भाटी ने उपलब्ध करवाए हैं। उसका कहना है कि मनवीर बहुत बड़ा धोखेबाज है। 

मनवीर की खुली पोल, उल्लू बन गए सलमान और बिग बॉस

did manveer tell lie to salman and bigg boss

ये भी खबर है कि मनवीर की पांच साल की एक बेटी भी है। क्या आपको पता है कि मनवीर ने जब बिग बॉस में एंट्री की थी तो शो के होस्ट सलमान खान को बताया था कि उनके पिता उनकी जबरदस्ती शादी करवाना चाहते थे और वो शादी नहीं करना चाहते थे इसलिए लंबे समय से वो अपने पिता से बात नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनवीर की खुली पोल, उल्लू बन गए सलमान और बिग बॉस

did manveer tell lie to salman and bigg boss

मनीष भाटी के मुताबिक मनवीर ने अपनी जिंदगी के बारे में वो सारी बातें बिग बॉस में शेयर कीं जिनसे उन्हें फायदा मिलता लेकिन इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया। मनवीर की भाभी, मां, भाई और पिता का इंटरव्यू भी प्रसारित किया गया लेकिन किसी ने इस सच्चाई का जिक्र तक नहीं किया। तो क्या मनवीर का पूरा परिवार इस झूठ में शामिल है? 

विज्ञापन

मनवीर की खुली पोल, उल्लू बन गए सलमान और बिग बॉस

did manveer tell lie to salman and bigg boss

ट्राईसिटी टुडे के अनुसार मनवीर गुर्जर की पत्नी का नाम प्रीति है। प्रीति ग्रेटर नोएडा के सैंतली गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम राजा है। खबर है कि उनकी पत्नी मनवीर के घर आगाहपुर में ही हैं। इस बारे में जब मनवीर के घरवालों से संपर्क किया गया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। मनवीर की शादी का वीडियो देखने कि लिए यहां क्लिक करें-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed