फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवोलीना भट्टाचार्जी: दुल्हन बनने को तैयार हैं 'गोपी बहू', इस डर के कारण नहीं बताना चाहतीं दूल्हे का नाम

Sun, 06 Jun 2021 06:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 06 Jun 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee is ready to get married but did not want to disclose his groom name
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी जगत में पिछले कुछ सालों में सेलेब्स की शादी करने की खबरें खुलकर सामने आने लगीं हैं। पहले जहां सितारे गुपचुप शादी रचाते थे तो वहीं अब बहुत से सितारे ऐसे हैं जो शादी को लेकर अपने विचार पहले ही फैंस को बता देते हैं। मनोरंजन जगत के कई सितारे शादी रचा चुके हैं और कई माता पिता भी बन चुके हैं। वहीं बहुत से ऐसे सितारे हैं जो जल्द ही शादी कर सकते हैं। इसमें टीवी की गोपी बहू यानि देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी शामिल होने वाला है। देवोलीना ने शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाया था और इस किरदार में उन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा देवोलीना बिग बॉस में भी नजर आईं थीं। इस रियलिटी शो में दर्शकों को देवोलीना का बिंदास अंदाज देखने को मिला था।



जल्द शादी कर सकतीं हैं देवोलीना

'साथ निभाना साथिया' शो में उनके सीधे सादे किरदार को देखने वाले फैंस को देवोलीना का ये नया अवतार भी काफी पसंद आया था। देवोलीना बिग बॉस का खिताब तो अपने नाम नहीं कर पाईं थीं लेकिन उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला था। इस शो के खत्म होने के बाद भी वो चर्चा में बनी रहतीं हैं।हाल ही में देवोलीना ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी बातें बताईं।

Devoleena Bhattacharjee is ready to get married but did not want to disclose his groom name
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram/devoleena

एक इंटरव्यू में देवोलीना ने बताया कि वो इसी साल शादी करने वालीं थीं, लेकिन अभी फिलहाल उन्होंने ये शादी टाल दी है। देवोलीना ने कहा कि, 'हां, हम इस साल शादी करने वाले थे, लेकिन इसे अगले साल तक टालने का फैसला किया है। मैं चाहती हूं कि ये महामारी खत्म हो जाए, ताकि मैं आगे की योजना बना सकूं। वर्तमान में मैं बहुत खुश हूं, लेकिन चीजें कब बदल जाएं आप कभी नहीं जानते हैं। मैं जीवन और अलग अलग स्थितियों को समझने के लिए समय निकालना चाहती हूं। भले ही मेरे साथी समझदार और सहायक हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि भविष्य में क्या हो सकता है? मैं चीजों को छिपाती नहीं हूं। अगर मैंने शादी करने का फैसला किया तो मैं सभी को बता दूंगी'।  देवोलीना ने बताया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं करना चाहती हैं।





View this post on Instagram

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

Devoleena Bhattacharjee is ready to get married but did not want to disclose his groom name
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बिग बॉस के दौरान ही अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वो रिलेशनशिप में हैं। हालांकि वो अपने पार्टनर के नाम का खुलासा नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैं अभी अपने पार्टनर का नाम नहीं बताना चाहती। वो भी अपना नाम सार्वजनिक करने में सहज नहीं हैं क्योंकि वो इस इंडस्ट्री के नहीं है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee is ready to get married but did not want to disclose his groom name
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

आगे देवोलीना ने कहा कि, 'अगर उनका नाम सामने आया तो लोग उन्हें रिक्वेस्ट भेजना शुरू कर देंगे। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करना चाहेंगे जो हम अभी नहीं चाहते हैं। मैं अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत खुलासे नहीं करना चाहती'।

विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee is ready to get married but did not want to disclose his groom name
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो देवोलीना इस समय आकाश गोयला की मिनी वेब सीरीज 'लंच स्टोरीज' के चैप्टर 2 में काम करती नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में वो एक मेड की भूमिका निभाती नजर आएंगी। दर्शकों को इस सीरीज में देवोलीना का एक अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed