फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेलीविजन जगत की 10 अभिनेत्रियां: जिन्हें एक शो से मिली थी शोहरत, आज हैं गुमनाम

Sat, 05 Jun 2021 07:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 05 Jun 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
10 Actresses Who Disappeared From Television serials And What Are They Doing Now
कांची कॉल, राजश्री ठाकुर, चाहत खन्ना - फोटो : Instagram

फिल्म जगत एक ऐसी जगह है जहां हजारों लोग संघर्ष करने आते हैं, कुछ यहां सफल हो जाते हैं और कई टेलीविजन और बॉलीवुड दुनिया को अलविदा कह देते हैं। यहां कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्हें उनके एक ही धारावाहिक से खूब शोहरत मिल जाती है और वो बड़े सितारे बन जाते हैं। लेकिन उसके बाद वो गुमनामी के अंधेरों में खो जाते हैं। आज हम आपको टेलीविजन की दुनिया की 10 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें टेलीविजन में एक शो ने रातों-रात जगमगाता सितारा बना दिया लेकिन आज वो छोटे परदे से गायब हैं।

10 Actresses Who Disappeared From Television serials And What Are They Doing Now
राजश्री ठाकुर - फोटो : Instagram
राजश्री ठाकुर
 

वर्ष 2005 में जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'सात फेरे' में सलोनी का किरदार निभाने वाली राजश्री ठाकुर तो आपको निश्चित रूप से याद होंगी। इस सीरियल ने राजश्री को टेलीविजन का एक जगमाता सितारा बना दिया था। शो में अपने सांवले रंग को लेकर उन्हें समाज की उपेक्षा का सामना करना पड़ता था। लेकिन असल जिंदगी में सीधी-साधी बहु के रूप में दर्शकों के दिलों में इस कलाकार ने अपनी खास जगह बनाई थी। इस किरदार को राजश्री ने पूरी तरह जिया था। लेकिन शो का सफर खत्म होने के बाद राजश्री का करियर भी टेलीविजन में फीका पड़ गया। सात फेरे खत्म होने के बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में काम किया। कुछ समय के बाद उन्होंने सीरियल 'महाराण प्रताप' से अपनी वापसी की और सपोर्टिंग भूमिका निभाई, लेकिन मुख्य कलाकार के रूप में टेलीविजन में वो अपनी जगह बनाने में नाकामयाब हुईं।

10 Actresses Who Disappeared From Television serials And What Are They Doing Now
नौशीन अली सरदार - फोटो : Instagram
नौशीन अली सरदार


सोनी सब का शो 'कुसुम' बेहद पॉपुलर सीरियल था। एकता कपूर के बैनर ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ में बना यह शो चार साल तक चला था। इसमें नौशीन अली सरदार ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके बाद वह हर घर में जाना-माना नाम बन गईं थी। कुसुम के रूप में नौशीन को काफी पसंद किया गया था। दर्शक उन्हें इस शो में इतना ज्यादा पसंद करते थे कि वह उनका असली नाम भूल उन्हें कुसुम के नाम से ही बुलाया करते थे। लेकिन इस शो के बाद कुसुम छोटे परदे से गायब हो गईं। शो के बाद उन्होंने टेलीविजन पर मुख्य कलाकार के तौर पर वापसी करनी चाही लेकिन नाकामयाब रहीं। नौशीन ने कुसुम के बाद कई रियलिटी शो और एपिसोडिक शो किए, यहां तक कि बॉलीवुड में भी उन्होंने अपना हाथ आजमाया लेकिन कुसुम के बाद उन्हें वो सफलता हासिल नहीं हुई जो वो चाहती थी। अंतिम बार उन्होंने साल 2018 में सीरियल अलादीन: नाम तो सुना होगा में एक कैमियो किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 Actresses Who Disappeared From Television serials And What Are They Doing Now
श्वेता कावत्रा - फोटो : Instagram
श्वेता क्वात्रा 
 

एकता कपूर के शो 'कहानी घर-घर की' में पल्ल्वी अग्रवाल की भूमिका निभाने वाली श्वेता क्वात्रा तो आपको याद होंगी ही। इस अभिनेत्री एकता कपूर के इस सीरियल में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्वेता, पार्वती अग्रवाल की भूमिका निभाने वाली साक्षी तंवर की देवरानी पल्लवी अग्रवाल के किरदार में नजर आईं थी। इस शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई। 'कहानी घर-घर की' के बाद श्वेता क्वात्रा सीआईडी, कृष्णा अर्जुन और कुसुम जैसे सीरियल का हिस्सा बनीं। लेकिन पिछले काफी समय से श्वेता छोटे परदे पर नजर नहीं आई हैं। श्वेता ने टीवी अभिनेता मानव गोहिल से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है।

विज्ञापन
10 Actresses Who Disappeared From Television serials And What Are They Doing Now
पूनम नरूला - फोटो : Instagram
पूनम नरूला
 

1999 में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'कन्यादान' 90 के दर्शक का बेहद पॉपुलर सीरियल था। इससे टेलीविजन के कई कलाकारों को बेशुमार शोहरत मिली। इस शो में किरण खेर और जयती भाटिया के अलावा अभिनेत्री पूनम नरूला मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस शो के अलावा उन्होंने एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग बासु की बहन निवेदिता बासु की भूमिका निभाई थी। ये अभिनेत्री टेलीविजन के जाने-माने चेहरों में से एक थी। पूनम ने कई सहायक किरदार भी निभाए लेकिन साल 2010 के बाद पूनम को छोटे परदे पर नहीं देखा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed