{"_id":"5a9bbdda4f1c1b355a8b4bf6","slug":"deepika-singh-reveals-biggest-thing-about-her-career-related-to-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 साल बाद इस टेलीविजन एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, श्रीदेवी से जुड़ा है राज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
9 साल बाद इस टेलीविजन एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, श्रीदेवी से जुड़ा है राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Mar 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
Deepika Singh
9 साल पहले टेलीविजन पर संध्या राठी के किरदार से दीपिका सिंह ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में उन्होंने अपने करियर से जुड़े एक ऐसे राज का खुलासा किया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह राज किसी और से नहीं बल्कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से जुड़ा है।
Deepika Singh
'दिया और बाती सीरियल' में आईपीएस संध्या राठी का किरदार दीपिका सिंह ने निभाया था। इस किरदार के जरिए उन्होंने न केवल आईपीएस की जिम्मेदारियों को दिखाया बल्कि एक बहू के तौर पर भी लोगों को इंप्रेस किया था। इस एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस राज का खुलासा किया है।
Boney Kapoor on Sridevi`s death
दीपिका सिंह ने लिखा - 'आप ही मेरी सफलता की वजह है। बहुत सारे लोग मुझे कहते थे कि तुम श्रीदेवी की तरह लगती हो। हो सकता है कि इसी वजह से मुझे अपने करियर का पहला ब्रेक मिला। मेरी आपसे सिंगापुर में 'दिया और बाती' की शूटिंग के दौरान मुलाकात हुई थी। आपने मुझे आशीर्वाद दिया था। मैं आपकी हंसी को आज तक नहीं भूल पाई। आपके निधन से अभी तक सदमे में हूं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Singh
आपको बता दें, दीपिका ने 'दिया और बाती' सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि वह काफी समय से टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर है। कुछ समय पहले ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है और इस समय वह मदरहुड को इन्जॉय कर रही हैं।