{"_id":"61defe586815b565de1add9c","slug":"covid-19-rubina-dilaik-again-tested-corona-positive-actress-said-third-wave-crushed-my-health-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Covid 19: आठ महीने में दूसरी बार कोरोना की चपेट में आईं रुबीना दिलैक, कहा- तीसरी लहर ने फिर एक बार….","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Covid 19: आठ महीने में दूसरी बार कोरोना की चपेट में आईं रुबीना दिलैक, कहा- तीसरी लहर ने फिर एक बार….
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
देश- दुनिया में एक बार फिर कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर देश में कोरोना प्रतिबंध लगाया जा रहा है। देश- दुनिया के अलावा मनोरंजन जगत में भी कोरोना की रफ्तार तेज होती दिखाई दे रही है। बीते कई दिनों से लगातार मनोरंजन जगत के कई कलाकार इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसी क्रम में टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 14 विजेता रुबीना दिलैक एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गईं। हालांकि, अभिनेत्री अब इस वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने इस संक्रमण को मात देने के बाद अपने फैंस के साथ यह जानकारी साझा की।
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को इस बारे में बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि उन्हें एक बार फिर कोरोनावायरस ने अपनी चपेट में ले लिया। लेकिन अब वह पूरी तरह से रिकवर हो चुकी हैं। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री इस संक्रमण की चपेट में आई हों। इससे पहले भी अभिनेत्री इस वायरस से 8 महीने पहले संक्रमित हो चुकी हैं।
2 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहली बार संक्रमण की चपेट में आने पर अभिनेत्री ने दवाइयां ली थी, जिसकी वजह से उनका वजन भी बढ़ गया था। एक बार फिर उन्हें कोरोना की इस कठिन यात्रा से गुजरना पड़ा। अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी।
3 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा 'तीसरी लहर ने फिर एक बार मेरी तबीयत बिगाड़ दी, लेकिन आगे बढ़ने की मेरी जिद को वह मिटा नहीं सकी। मैं हमेशा अपने जीवन में छोटी जीत का भी जश्न मनाती हूं और इसलिए यह आदत जिंदगी को खूबसूरत बनाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस जानकारी के साथ ही अभिनेत्री ने अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज भी साझा किया। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वह अब इस संक्रमण से पूरी तरह रिकवर हो गई है। पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में हम मेहरून रंग के क्रॉप टॉप और पैंट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इससे पहले दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमित होने पर अभिनेत्री शिमला में अपने माता-पिता के घर में रही थीं। कोरोना के दौरान अपनी कड़ी लड़ाई के बारे में बताते हुए रुबीना ने कहा था कि उन्हें बड़े पैमाने पर ट्रोल किया जा रहा था। उन्होंने बताया था कि दवाई के कारण बढ़े वजन की वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा। हालांकि, उन्होंने इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए अपनी फोटोज और पोस्ट के साथ फैंस का मनोरंजन करना जारी रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।