कपिल शर्मा के घर आज एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। वे एक बार फिर से पिता बन गए हैंं। गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद बधाइयों का तांता लग गया है। बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे के कलाकार उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।
2 of 6
पत्नी के साथ कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
कपिल को बधाई देने वालों में फिल्मी सितारे ही नहीं बल्कि क्रिकेटर्स और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। मनोज वाजपेयी, सुरेश रैना और सायना नेहवाल समेत तमाम लोगों ने बधाई दी। दें भी क्यों न आखिर कपिल सबको इतना हंसाते जो हैं। उनके शो में भी सितारों का आना जाना लगा रहता है। इनसे कपिल के काफी अच्छे संबध भी बन गए हैं।
3 of 6
पत्नी संग कपिल शर्मा
- फोटो : Social media
बता दें कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम अनायरा है। अनायरा का जन्म 2019 में हुआ था। वहीं कपिल की शादी 2018 में हुई थी। उन्होंने आज सुबह 5:30 बजे ये खुशखबरी दी कि भगवान के आशीर्वाद से वे और उनकी पत्नी एक बार फिर से माता पिता बन गए हैं। उनके घर बेटा हुआ है।
4 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : Social media
हालांकि ये भी देखा गया कि पोस्ट करते ही कुछ लोगों ने कपिल शर्मा को तीन साल के अंदर दूसरी बार पिता बनने पर ट्रोल भी कर दिया और काफी भद्दे कमेंट किए। लेकिन वहीं दूसरी तरफ फैंस के अच्छे कमेंट्स ने उनका दिल गदगद कर दिया होगा।
5 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल ने गिन्नी की प्रेग्नेंसी सीक्रेट रखी थी। यहां तक कि कपिल ने शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक भी ले लिया था ताकि वे परिवार को समय दे सकें।