फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebrities: इन सितारों ने वर्षों तक छुपाए रखी अपनी शादी, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

Wed, 19 Jul 2023 11:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 19 Jul 2023 11:22 AM IST
विज्ञापन
Celebrities Who Secretly Got Married from Archana Puran Singh Mahhi Vij Paridhi Sharma jay Bhanushali
टीवी सितारे - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत में अक्सर यह बात सुनने को मिलती है कि शादी के बाद सितारों को काम मिलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यही वजह है कि सेलेब्स काफी सोच समझकर ही वैवाहिक बंधन में बंधने का फैसला लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी की बात लोगों से काफी वक्त तक छुपाए रखी थी। 


Atul Parchure: कैंसर के कारण अतुल को नहीं मिल रहा था काम, बोले- लोगों ने कहा था मेरे पास सिर्फ छह महीने हैं

Celebrities Who Secretly Got Married from Archana Puran Singh Mahhi Vij Paridhi Sharma jay Bhanushali
जय भानुशाली , माही - फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली

जय भानुशाली टीवी का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। लोगों को उनकी होस्टिंग काफी पसंद आती है। अभिनेता ने माही विज से शादी की है। हालांकि, उन्होंने वेडिंग की बात काफी समय तक लोगों से छुपाकर रखी थी। जय ने महज 27 साल की उम्र में माही संग सात फेरे ले लिए थे। काफी समय तक दोनों ने इस शादी को लोगों की नजर से बचाए रखा, लेकिन इस राज से आखिरकार एक दिन पर्दा उठ ही गया। 

Celebrities Who Secretly Got Married from Archana Puran Singh Mahhi Vij Paridhi Sharma jay Bhanushali
परिधि शर्मा
परिधि शर्मा

टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा को जोधा अकबर शो से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस सीरियल से वह घर-घर में फेमस हो गई थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शो के दौरान ही उन्होंने शादी कर ली थी, लेकिन तब यह बात किसी को भी पता नहीं थी। कुछ समय के बाद एक इवेंट में जब उन्होंने अपने पति के बारे में बात की तब सभी हैरान रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities Who Secretly Got Married from Archana Puran Singh Mahhi Vij Paridhi Sharma jay Bhanushali
अर्चना पूरन सिंह,परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना पूरन सिंह

इस लिस्ट में अर्चना पूरन सिंह का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड और छोटे पर्दे पर काफी काम किया है। उनके पति का नाम परमीत सेठी है। वह भी एक एक्टर हैं। अर्चना ने अपनी शादी को लोगों से चार साल तक छुपाकर रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परमीत के घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया था।

विज्ञापन
Celebrities Who Secretly Got Married from Archana Puran Singh Mahhi Vij Paridhi Sharma jay Bhanushali
अविनेश रेखी - फोटो : सोशल मीडिया
अविनेश रेखी

छोटी सरदारनी से मशहूर एक्टर अविनेश रेखी ने भी सीक्रेट वेडिंग की थी। लोगों को लंबे समय तक इस बात की भनक तक नहीं लग सकी थी। हालांकि,  अब यह बात पब्लिकली साफ हो चुकी है कि वह शादीशुदा हैं।
Drug Case: आर्यन खान की गिरफ्तारी थी सोची-समझी साजिश? समीर वानखेड़े की चाल का आशीष रंजन ने किया पर्दाफाश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed