बिग बॉस के घर में आज बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा क्योंकि विकास गुप्ता घर में ही नहीं कालकोठरी में भी शिल्पा के आतंक से इतने तंग आ गए हैं कि वे एक दिन में दो बार घर छोड़कर जाने पर मजबूर हो गए...
बता दें कि बिग बॉस ने कुशन बाजार के लिए दिए लक्जरी टास्क में निराशाजनक परफोर्म के चलते महजबी, अर्शी और विकास को कालकोठरी की सजा सुनाई थी। ये फैसला घरवालों के विचार-विमर्श के बाद लिया गया था।
लेकिन कल के एपिसोड में विकास बहुत ही रोते और बिलखते नजर आए क्योंकि उनका कहना है कि शिल्पा ने आकाश के साथ मिलकर घर में उनका जीना हराम कर दिया है। शिल्पा ने कल सारी हदे पार करते हुए विकास को रातभर तंग किया। यहां तक कि विकास के सो जाने के बाद भी उन्हें छेड़-छेड़ कर उनकी नींद हराम कर डाली।
शिल्पा की इन हरकतों से परेशान होकर विकास एक नहीं बल्कि दो बार घर छोड़ने पर मजबूर हो गए। एक बार तो बिग बॉस ने उन्हें कन्फेश रुम में बुलाकर समझा लिया और शिल्पा से भी सॉरी कहने को बोला। लेकिन विकास को रात भर सोने ना देने वाली शिल्पा ने सोच लिया है कि वे विकास को घर में कतई नहीं रुकने देंगी।
अब विकास ने भी ठान लिया है कि वे अब घर में एक पल नहीं रुकेंगे। इसके लिए वे आधी को रात बिग बॉस की छत से भागने का प्रयास करते दिखेंगे। आगे क्या होता है ये आज रात के शो में पता चल पाएगा। बता दें कि विकास वाकई में घर छोड़कर गए तो उन्हें बिग बॉस के रूल्स के मुताबिक दो करोड़ रुपये का हर्जाना भरना पड़ सकता है।