बिग बॉस 12 के घर में आज रात (4नवंबर) एक बार फिर सलमान खान सुल्तानी अखाड़े में जंग का ऐलान करते हैं। इस बार बिग बॉस के अखाड़े में घर के दो पहलवान कंटेस्टेंट शिवाशीष और करणवीर बोहरा दो-दो हाथ करते दिखे। गौरतलब है कि इस दौरान दोनों में तेज जुबानी जंग भी हुई...आइए जानते हैं आखिर किसने जीती जंग...
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
सुल्तानी अखाड़े की इस जंग में दोनों ने शिवाशीष और करणवीर ने एक-दूजे की कमियां उजागर घर में कमजोर बताया। दोनों ही कंटेस्टेंट शरीर से सॉलिड हैं। ऐसे में दोनों में से किसी का भी जीतना आसान नहीं था। लेकिन इस खेल में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट करणवीर ने बाजी मार ली।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि बिग बॉस के इस वीकेंड का वार में खूब सारी मौज-मस्ती देखने को मिली। शो में पिछले सीजन की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान भी पहुंची थीं। हिना ने अनूप को लेकर जसलीन से सवाल किए थे। वहीं, शो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी नजर आईं। इसके साथ ही शो में गायक आदित्य भी पहुंचे। बता दें कि भारती और आदित्य अभी भी घर में बने हुए हैं और वह आज रात (4नवंबर) को शो में घरवालों के साथ मस्ती करते दिखेंगे।
4 of 5
deepak and somi khan bigg boss
- फोटो : bigg boss
शो में पहुंचे भारती सिंह और आदित्य नारायण खूब मस्ती करते हैं। ऐसे में भारती ने सारा प्रोग्राम फिट कर दीपक को सोमी को लेकर टारगेट किया और दोनों को गार्डन एरिया में बुलाया। इसके बाद भारती ने दीपक से कहा 'या तो तुम सोमी को आई लव यू बोलो या फिर बहन बनाओ।' ऐसे में दीपक ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर डाला। बता दें कि इस प्रोग्राम के दौरान पूरा घर गार्डन एरिया में मौजूद था।
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
अब बात करते हैं इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट की। बता दें कि वोटिंग में सबसे ऊपर दीपिका टॉप पर चल रही हैं। इसके बाद करणवीर, श्रीसंथ और सृष्टि का वोट बैंक अच्छा रहा है इसी के चलते ये चारों सेफ जोन में चले गए हैं। वहीं, नॉमिनेट होने के लिए बचे पांच कंटेस्टेंट में मेघा, शिवाशीष, रोहित, जसलीन और उर्वशी का नाम शामिल है।