बिग बॉस के घर 40 वें दिन एक बार फिर बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि रेलगाड़ी टास्क के खत्म होने के बाद घर में काल कोठरी की सजा का ऐलान होगा। ऐसे में तीन सदस्यों को जेल की सजा दी जानी है। इस बार जसलीन, श्रीसंथ और शिवाशीष कालकोठरी का शिकार बनने वाले हैं...
बता दें कि वूट के एक वीडियो के मुताबिक जैसे ही कालकोठरी की सजा के लिए श्रीसंथ का नाम लिया जाता है श्रीसंथ का एक बार फिर उग्र रूप देखने को मिलता है। श्रीसंथ ने साफ कर दिया है कि वह जेल में नहीं जाएंगे। वहीं, दीपक ने जसलीन को जेल भेजे जाने की बात कही और बिग बॉस को इसका कारण भी बताया है।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
दीपक ने बताया कि बीते दिन जसलीन ने सुरभि से लड़ाई के दौरान 'पागल' शब्द का इस्तेमाल किया था और साथ ही 'पागलखाने से लोग आ जाते हैं' ये बात बोली थी जिसके चलते उन्हें काल कोठरी में जाना चाहिए। बता दें कि श्रीसंथ का नाम वाइल्ड कार्ड से घर में एंट्री करने वाले रोहित सुचांती ने लिया है।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
रोहित ने श्रीसंथ को जेल भेजने की बड़ी वजह बताई है। रोहित ने बताया कि श्रीसंथ ने सुरभि को लेकर घर में गंदे इशारे किए थे। लेकिन इस पर जसलीन कहती है कि खुद सुरभि पूरे दिन घर में गालियां ही देती रहती हैं। लेकिन उनकी बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। वहीं, श्रीसंथ भी अड़ पड़े हैं और कहते हैं कि जब कोई गलती की ही नहीं तो मैं क्यों जाउं।
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनूप, सृष्टि, सुरभि और सबा नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन होने वाला है। इससे पहले भी घर में डबल एविक्शन हुआ था जिसमें निर्मल सिंह और कृति- रोशमी की जोड़ी बाहर हुई थी।