बिग बॉस 12 के घर 39वें दिन भी कैप्टेंसी हासिल करने के लिए रेलगाड़ी टास्क जारी रहा। लेकिन इस दौरान श्रीसंथ ने ऐसी शर्मनाक हरकत कर डाली जो उन्हें अपना कद देखते हुए नहीं करनी चाहिए थी। माना बिग बॉस के घर में गाली-गलौज और लड़ाई झगड़ा आम बात हैं लेकिन किसी की जान के साथ खेलना बिग बॉस के रूल के खिलाफ है...चलिए जानते हैं आखिर क्या कर डाला श्रीसंथ ने..
टास्क के दौरान किसी ने कैप्टेंसी के दावेदारों को हरी मिर्चें खिलाई तो किसी ने लाल मिर्च का घोल पिलाने पर मजबूर किया, किसी ने अंडे खिलाए तो किसी ने करेले का कड़वा जूस पीने को कहा। लेकिन कैप्टेंसी के दावेदार सोमी, मेघा और दीपक अपनी क्षमता की मिसाल देते हुए अड़े रहे और इस टास्क को खुद के लिए ही मुश्किल बनाते हुए दिखे। लेकिन इस दौरान श्रीसंथ कुछ और ही प्लान कर रहे थे। जिसकी दर्शकों ने भी कड़ी निंदा की है।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : colors
बता दें कि टास्क की आड़ में श्रीसंथ ने सोमी से बदला लेने के लिए शर्मनाक हरकत की। लेकिन इससे पहले श्रीसंथ अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते बिग बॉस ने कार्य के संचालक शिवाशीष को कंफेशन रूम में बुलाकर श्रीसंथ की इस गंदी हरकत पर पानी फिरवा दिया।
कैप्टेंसी की दावेदारी से सोमी को बाहर करने के लिए श्रीसंथ घर के अंदर किचन में गए और एक कप में बर्तन धोने का लिक्विड सोप मिक्स करने लगे। इसके बाद वह इसी कप में दूध डालते हुए दिखे और उनकी पूरी तैयारी सोमी को ये घोल पिलाने की थी ताकि वह टास्क से बाहर हो जाए।
लेकिन श्रीसंथ की यह शर्मनाक हरकत घर में लगे कैमरे में कैद हो गई। इसके चलते खुद बिग बॉस इस टास्क में कूद पड़े। बिग बॉस ने शिवाशीष को इस बारे मे बताया और श्रीसंथ को ऐसा करने से रोकने को कहा। लेकिन श्रीसंथ की इस हरकत की सोशल मीडिया पर निंदा हो रही है।