फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: घर से निकलने के बाद भी सलमान के पीछे पड़े हैं जुबैर, खोला बड़ा राज

Mon, 16 Oct 2017 08:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Mon, 16 Oct 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
bigg boss salman khan had given advise to priyank after evicting from house
बिग बॉस - फोटो : SELF

बिग बॉस 11 के पहले वीकेंड में ही बाहर हुए पहले कन्टेस्टेंट प्रियंक शर्मा ने शो के होस्ट सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रियंक ने बताया कि शो से निकालने के बाद दबंग खान ने उन्हें सलाह दी थी। बता दें कि प्रियंक को कन्टेस्टेंट आकाश डडलानी से हाथापाई करने के चलते शो से निकाल दिया गया था। चलिए जानते हैं कि सलमान ने प्रियंक को आखिर क्या सलाद दी और जुबैर ने क्या खोला सलमान को लेकर बड़ा राज..

bigg boss salman khan had given advise to priyank after evicting from house
Priyank Sharma

बिग बॉस 11 के पहले 'वीकेंड का वार' एपिसोड से बाहर हुए प्रियंक शर्मा ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें सलाद दी कि वे खुद को पहचाने। प्रियंक ने बताया कि 'सलमान ने शो में मुझे डांटा और मेरे लिए बोले भी, उन्होंने मुझसे कहा कि मत भूलों कि आप किस तरह के इंसान हो और तुम्हें किसी के फटे में टांग नहीं अड़ानी चाहिए थी, क्योंकि चैनल ऐसी बातों को प्रमोट नहीं करता।' सलमान की बात सुनने के बाद प्रियंक ने कहा कि उन्हें सलमान द्वारा समझाई गई एक-एक बात अच्छे से समझ आ गई। 

bigg boss salman khan had given advise to priyank after evicting from house
Bigg Boss 11

वहीं, बिग बॉस से बाहर हुए विवादित कन्टेस्टेंट जुबैर खान का आरोप है कि सलमान दोबारा प्रियंक को शो में लाने की बात कर रहे हैं। लेकिन शो में सलमान की इस बात को दिखाया नहीं गया है। ऐसे में जुबैर की बात का प्रियंक ने ये कहकर जवाब दिया कि 'ऐसा कुछ भी नहीं है, मुझे नहीं पता जुबैर ऐसा क्यों कह रहे हैं जबकि चैनल और सलमान की तरफ से ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है। प्रियंक ने कहा कि ' मुझे खुशी होगी अगर मुझे बिग बॉस में जाने का मौका मिला, लेकिन इस बात का ये मतलब नहीं है कि मुझे शो में दोबारा बुलाया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss salman khan had given advise to priyank after evicting from house
Priyank Sharma

लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंक बहुत जल्द ही शो का दोबारा हिस्सा बनने जा रहे हैं। वहीं, प्रियंक ने कहा कि अगर चैनल उन्हें दोबारा बुलाता है तो वे ये मौका नहीं छोड़ना चाहेंगे। 

विज्ञापन
bigg boss salman khan had given advise to priyank after evicting from house
Priyank Sharma

एमटीवी शो 'स्पिलिटविला' के कन्टेस्टेंट रह चुके प्रियंक ने ये भी बताया कि बिग बॉस के घर का माहौल काफी पेचिदा होता है और वहां शांति से रहना बहुत ही मुश्किल है। घर में बहुत ही निगेटिव चीजें हैं जहां पागल और अजीब तरह के लोग रहते हैं। खैर ये बिग बॉस में आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि घर में प्रियंक की एंट्री होगी या नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed