फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: वरुण सूद ने घर में जाकर लगाई शमिता की क्लास, कहा- मेरे और दिव्या के रिश्ते को जज न करें

Mon, 13 Sep 2021 10:32 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 13 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott varun sood says to shamita shetty do not judge my and divya agarwal relationship
वरुण सूद, शमिता शेट्टी - फोटो : Social Media

बिग बॉस ओटीटी खत्म होने में बस छह दिन बचे हैं ऐसे में हर घरवाला यही कोशिश कर रहा है कि वो बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी अपने नाम करवाए। ऐसे में घर वालों के बीच खूब खींचतान देखने को मिली। बिग बॉस के घर में जहां कई मेहमान पहुंचे तो वहीं वरुण सूद भी दिव्या से मिलने और उनकी हिम्मत बढ़ाने के लिए घर के अंदर आए। इस दौरान वरुण सूद ने हर घर के सदस्य के गेम पर अपनी राय दी। लेकिन शमिता शेट्टी से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने और दिव्या के रिश्ते पर बोलने की वजह से उनकी क्लास लगा दी।



वरुण ने शमिता को सुनाई खरी-खोटी

दरअसल एक एपिसोड में शमिता शेट्टी दिव्या और वरुण सूद के रिश्ते पर बातचीत करती हुईं नजर आईं थीं। जहां उन्होंने दिव्या और वरुण की शादी पर अपनी राय दी थी और साथ ही कहा था कि इन दोनों की शादी नहीं होगी और ये दोनों लंबे समय तक साथ नहीं रहेंगे। शमिता ने खुद के पॉइंट को क्लियर करते हुए कहा, ‘मैंने कहा था जब होगी तब हम देखेंगे’। वरुण ने यहां ये भी बताया कि शमिता ने कहा कि दिव्या राकेश के पीछे हैं। राकेश ने जब कहा वो मेरी दोस्त हैं तो आपने कहा मुझे सब दिखता है।

Bigg boss ott varun sood says to shamita shetty do not judge my and divya agarwal relationship
वरुण सूद, शमिता शेट्टी - फोटो : Social Media

वरुण ने कहा बिना जाने जज न करें  

वरुण ने शमिता को आगे कहा, ‘आप मुझे नहीं जानती न ही मैं आपको जानता हूं, हम दोनों इससे पहले एक-दूसरे से मिले भी नहीं हैं। इस तरह के बयान मत दीजिए। आप बहुत अच्छा खेल रही हैं। एक गेम शो पर आईं हैं उस पर फोकस कीजिए'। वरुण के जाने के बाद जब शमिता ने दिव्या के सामने खुद के स्टेटमेंट को लेकर सफाई देनी चाही तो दिव्या ने सीधे तौर पर कहा, ‘वहां पर आपकी जो भी वरुण सूद से बात हुई उस बारे में मैं नहीं बोलूंगी बस यही कहूंगी जब भी हमारी शादी होगी आपको जरूर बुलाएंगे।

Bigg boss ott varun sood says to shamita shetty do not judge my and divya agarwal relationship
वरुण सूद - फोटो : Instagram

वरुण को देखकर भावुक हुईं दिव्या

वरुण सूद को देखकर दिव्या अग्रवाल काफी भावुक हो गईं और रोने लगी। दिव्या वरुण से कहती हुईं नजर आईं कि वो उन्हें बहुत अधिक याद कर रही हैं। वरुण सूद भी उन्हें ये समझाते हुए दिखें कि वो पूरी तरह से सिर्फ गेम पर फोकस करें और 6 दिन बाद हंसते हुए बाहर ट्रॉफी के साथ आएं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voot (@voot)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott varun sood says to shamita shetty do not judge my and divya agarwal relationship
वरुण सूद - फोटो : Instagram

शो में वरुण का कई बार लिया गया नाम

जब वरुण सूद बिग बॉस के घर में पहुंचे तो उन्होंने खुद को घर का सांतवा सदस्य बताया। दरअसल कई बार ये देखा गया कि जब भी घर में दिव्या की किसी से लड़ाई होती है या उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कोई बात होती है तो उसमें वरुण सूद का नाम जरूर लिया जाता है। इसी बात को रखते हुए वरुण सूद ने कहा कि घर में लोग उनका नाम ऐसे लेते हैं जैसे वो घर के सदस्य हैं।

विज्ञापन
Bigg boss ott varun sood says to shamita shetty do not judge my and divya agarwal relationship
वरुण सूद - फोटो : Instagram

इस शो से शुरू हुई थी प्यार की कहानी

एस ऑफ स्पेस से शुरू हुई दिव्या और वरुण सूद के प्यार की कहानी उनके प्रशंसकों को काफी पसंद है। जहां दिव्या घर में लड़ रही थीं तो वही वरुण सूद लगातार बाहर अपनी लेडी लव का ट्विटर पर समर्थन करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब वरुण सूद ‘संडे के वार’ यानी की आज करण जौहर के साथ सिर्फ मंच ही साझा करते हुए नजर नहीं आएं बल्कि उनकी हिम्मत बढ़ाने के लिए वो घर के अंदर भी दिव्या के लिए सरप्राइज बनकर आएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed