फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में जल्द एंट्री करने वाले हैं गौतम गुलाटी? एक्टर ने सोशल मीडिया पर दिया हिंट

Mon, 07 Aug 2023 10:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 07 Aug 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Diya Aur Baati Hum Actor Gautam Gulati hints at entering the reality show hosted by Salman Kha
गौतम गुलाटी - फोटो : social media

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' अपने प्रसारण से पहले से ही सुर्खियां बटोर रहा है। और अब जैसे-जैसे यह फिनाले की तरफ अपने कदम बढ़ा रहा है, वैसे-वैसे इसमें हर दिन कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो अपने कंटेस्टेंट्स के कारण भी चर्चा में है। एविक्शन के इस दौर में अब इंटरनेट पर एक पूर्व कंटेस्टेंट की एंट्री की खबर जोर पकड़ रही है। दरअसल, बिग बॉस के एक्स-विनर गौतम गुलाटी ने कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत में बीबी हाउस में अपनी एंट्री का हिंट दिया है, जिसे देखकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।



Bigg Boss OTT 2 Diya Aur Baati Hum Actor Gautam Gulati hints at entering the reality show hosted by Salman Kha
गौतम गुलाटी - फोटो : Social Media

'दिया और बाती हम' जैसी सीरियल में काम कर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता गौतम गुलाटी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हिंट दिया है कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में एंट्री लेने वाले हैं। अपने सच्चे और सीधे व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले गौतम गुलाटी ने बिग बॉस सीजन 8 के दौरान दर्शकों का दिल जीता था और विजेता भी रहे थे। शो में उनका सफर कोई नहीं भुला सकता और उनके सोशल मीडिया मैसेज ने प्रशंसकों के बीत उत्साह बढ़ा दिया है। 
Haddi: नवाजुद्दीन के फैंस के लिए बुरी खबर, थिएटर नहीं ओटीटी पर दस्तक देगी 'हड्डी', जानें कहां होगी रिलीज

Bigg Boss OTT 2 Diya Aur Baati Hum Actor Gautam Gulati hints at entering the reality show hosted by Salman Kha
गौतम गुलाटी - फोटो : Social Media

इंस्टाग्राम स्टोरी में, गौतम गुलाटी ने खुलासा किया कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एंट्री करने के लिए कॉल आया था। लेकिन वह उस समय अपने वर्क कमिटमेंट के चलते लंदन में थे। हालांकि, अब उन्होंने बीबी 2 ओटीटी हाउस में एंट्री करने में रुचि व्यक्त की है। गौतम गुलाटी ने लिखा, 'बीबी ओटीटी में एंट्री करने के लिए एक कॉल आई। मैं काम के लिए बाहर हूं, लेकिन मैं शायद कर सकता हूं, कोई प्लान बना सकता हूं। लेकिन कुछ भी पक्का नहीं है। लेकिन फिर भी मुझे बताएं कि अगर मैं घर में एंट्री लूं तो वहां क्या चल रहा है और किसे क्या कहा जाएगा।'
The Elephant Whisperers: अपने बयानों से बोम्मन ने लिया यू-टर्न, बोले- नहीं पता किसने भेजा कानूनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Diya Aur Baati Hum Actor Gautam Gulati hints at entering the reality show hosted by Salman Kha
गौतम गुलाटी - फोटो : instagram/welcometogauthamcity

गौतम गुलाटी की इस तरह की इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। क्योंकि अगर अभिनेता सच में शो में गेस्ट अपियरेंस देते हैं, तो वह सभी के लिए बहुत खास होने वाला है। आपको बता दें, गौतम एक जज और गैंग लीडर के रूप में 'एमटीवी सीजन 19' की मेजबानी कर रहे हैं। वह चुनौतियों में कंटेस्टेंट्स को सलाह देते हैं। हालांकि, अभी बिग बॉस ओटीटी पर गेस्ट के रूप में गौतम की वापसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस अभी से ही अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Diya Aur Baati Hum Actor Gautam Gulati hints at entering the reality show hosted by Salman Kha
बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 2' में डबल एविक्शन हुआ है। फिनाले वीक से पहले दो प्रतियोगी बाहर हो गए हैं। बेघर होने वाले दो कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव और जाद हदीद हैं। चमचमाती ट्रॉफी और खिताब के लिए बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और एल्विश यादव आखिरी दावेदार हैं।
Sindhu Death: तमिल अभिनेत्री सिंधु ने दुनिया को कहा अलविदा, ब्रेस्ट कैंसर से जिंदगी की जंग हार गईं एक्ट्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed